क्या कैंसर छूने से फैल सकता है?

By Aditya Bharat
23 Apr 2025, 14:30 IST

कैंसर शरीर की कोशिकाओं की अनियंत्रित ग्रोथ से होता है। यह एक गंभीर बीमारी है जो समय पर जांच और इलाज न मिलने पर जानलेवा हो सकती है। लेकिन क्या यह बीमारी छूने से फैलती है? आइए कैंसर विशेषज्ञ डॉ. सुदीप से जानते हैं।

क्या कैंसर फैलता है?

सोशल मीडिया पर फैली गलत जानकारियों के अनुसार कैंसर छूने से फैल सकता है। लेकिन क्या यह सच है? चलिए जानते हैं इसकी हकीकत।

एक्सपर्ट की राय

डॉ. सुदीप के अनुसार कैंसर एक व्यक्ति से दूसरे में नहीं फैलता, सिवाय ऑर्गन ट्रांसप्लांट की स्थिति में, जब कैंसरयुक्त अंग ट्रांसफर किया जाए।

छूने से कैंसर नहीं फैलता

कैंसर के मरीज को छूने या उनके साथ रहने से कैंसर फैलने का कोई प्रमाण नहीं है। यह केवल शरीर के भीतर ही फैलता है।

कैंसर का शरीर में फैलाव

कैंसर शरीर में ब्लड या लिम्फेटिक सिस्टम से फैलता है। प्राइमरी कैंसर जब अन्य अंगों में पहुंचता है, तो उसे सेकेंडरी कैंसर कहा जाता है।

शुरुआती लक्षण

वजन घटना, भूख न लगना, खून की खांसी, पेशाब में खून ये कैंसर के शुरुआती संकेत हो सकते हैं। समय रहते जांच कराना जरूरी है।

गलत जीवनशैली भी है कारण

स्मोकिंग, अल्कोहल, प्रोसेस्ड फूड और निष्क्रिय जीवनशैली कैंसर के खतरे को बढ़ाते हैं। इनसे बचाव ही सबसे बेहतर उपाय है।

जागरूक रहें, भ्रम से बचें

सोशल मीडिया पर फैली भ्रामक जानकारियों से बचें। कैंसर के बारे में सही जानकारी ही समय पर पहचान और इलाज में मदद कर सकती है।

स्वस्थ खानपान, नियमित व्यायाम और समय-समय पर मेडिकल जांच से कैंसर से बचाव संभव है। किसी भी लक्षण पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com