महिलाएं जरूर करें हींग का सेवन, दूर होंगी ये समस्याएं

By Deepak Kumar
12 Jun 2025, 19:30 IST

हींग न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि महिलाओं की सेहत के लिए भी फायदेमंद है। आयुर्वेद में इसे कई बीमारियों की औषधि माना गया है। आयुर्वेदिक डॉ. एम मुफिक से जानिए महिलाओं को इससे क्या फायदे हो सकते हैं।

पीरियड्स पेन से राहत

मासिक धर्म के दौरान पेट में तेज दर्द होना आम बात है। इस दर्द से राहत के लिए चुटकीभर हींग को गुनगुने पानी के साथ लें। यह ऐंठन को कम करता है और आराम पहुंचाता है।

पाचन शक्ति को बढ़ाए

हींग पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करती है। इसे खाने में तड़के के रूप में डालें। मासिक धर्म के समय अपच, गैस और पेट फूलने की समस्या को यह कम करने में सहायक है।

पेड़ू के दर्द में आराम

अचानक होने वाले पेड़ू दर्द से कई महिलाएं परेशान रहती हैं। नियमित रूप से थोड़ी मात्रा में हींग का सेवन करने से इस दर्द में आराम मिलता है और मासिक चक्र से जुड़ी समस्याएं भी कम होती हैं।

ल्यूकोरिया से राहत

हींग में मौजूद एंटीइंफ्लेमेटरी गुण ल्यूकोरिया और कैंडिडा जैसी समस्याओं को कम करने में मददगार होते हैं। डॉक्टर की सलाह से हींग का उपयोग इन समस्याओं में करना चाहिए।

त्वचा समस्याओं में लाभदायक

हींग चर्म रोग जैसे दाद, खुजली और फंगल संक्रमण में भी लाभ पहुंचाती है। इसे पानी में उबालकर उस पानी से प्रभावित स्थान को धोने से स्किन को आराम मिलता है।

महिलाओं के लिए प्राकृतिक औषधि

हींग को महिलाएं अपने नियमित आहार में शामिल कर सकती हैं। इसके औषधीय गुण शरीर को अंदर से मजबूत करते हैं और हार्मोनल बैलेंस बनाने में मदद करते हैं।

अधिक सेवन से नुकसान

आपको बता दें कि हींग की तासीर गर्म होती है, इसलिए अधिक सेवन से गैस, जलन या डाइजेस्टिव इश्यू हो सकते हैं। इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही लें।

गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को हींग का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। किसी भी बीमारी में हींग का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com