गर्म पानी के साथ अजवाइन खाने से क्या होता है?

By Aditya Bharat
04 Feb 2025, 12:30 IST

अजवाइन एक सामान्य मसाला है, जो घर-घर में इस्तेमाल होता है। क्या आप जानते हैं कि अगर इसे गर्म पानी के साथ लिया जाए, तो इसके फायदे और भी बढ़ सकते हैं? आइए न्यूट्रिशनिस्ट और वैलनेस एक्सपर्ट वरुण कत्याल से जानते हैं गर्म पानी के साथ अजवाइन खाने के फायदे।

पेट की समस्याओं से राहत

गर्म पानी में अजवाइन डालकर पीने से कब्ज और पेट में ऐंठन जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है। अजवाइन का सेवन पेट को साफ करता है और बैक्टीरिया को भी नष्ट करता है।

डायरिया में असजाइन का सेवन

गर्म पानी में अजवाइन के सेवन से डायरिया की समस्या में भी आराम मिल सकता है। अजवाइन के एंटी-माइक्रोबियल गुण पेट की समस्याओं को जल्दी ठीक करने में मदद करते हैं।

वजन घटाने में मददगार

गर्म पानी के साथ अजवाइन का सेवन शरीर में मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। यह शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी को बाहर निकालता है।

बैक्टीरिया से वचाव के लिए अजवाइन

अजवाइन में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं। गर्म पानी के साथ इसका सेवन शरीर को बैक्टीरिया और इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है।

सर्दी-खांसी के लिए अजवाइन

अजवाइन को गर्म पानी के साथ लेने से सर्दी, जुकाम और खांसी में राहत मिल सकती है। इसकी तासीर गर्म होती है, जो इन समस्याओं से निजात दिलाती है।

सीमित सेवन करें

अजवाइन का ज्यादा सेवन नुकसान पहुंचा सकता है। इसकी कड़वाहट और गर्म तासीर के कारण ज्यादा मात्रा में इसके सेवन से सिरदर्द, उल्टी या मुंह में छाले हो सकते हैं।

गर्भवती महिलाओं के लिए सलाह

गर्भवती महिलाएं अजवाइन का सेवन गर्म पानी के साथ कम मात्रा में करें। ज्यादा सेवन से बच्चे पर असर पड़ सकता है।

अजवाइन का सेवन सीमित मात्रा में ही करें, ताकि इसके फायदे मिल सकें और किसी प्रकार के नुकसान से बचा जा सके। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com