लहसुन अपने औषधीय गुणों के लिए मशहूर है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर रोजाना खाली पेट लहसुन का सेवन किया जाए, तो शरीर पर कैसा असर होगा?
पोषक-तत्वों से है भरपूर
लहसुन में ढेरों पोषक-तत्व पाए जाते हैं। इसमें विटामिन-बी1, बी2, बी6, विटामिन-सी और विटामिन-के अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही, मैंगनीज, सेलेनियम, पोटैशियम, कैल्शियम और फास्फोरस भी होते हैं।
खाली पेट लहसुन खाएं या नहीं?
जी हां, आप रोजाना कच्चे लहसुन की 2 कलियों का सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर को कई फायदे होते हैं। आइए इन लाभों के बारे में जानते हैं-
इम्यूनिटी होगी बूस्ट
लहसुन में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और सल्फर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इससे इम्यून सिस्टम को मजबूती मिलती है और आप खुद को कई बीमारियों और संक्रमणों से बचा सकते हैं।
बॉडी डिटॉक्स होगी
जैसा हमने आपको बताया कि लहसुन में सल्फर पाया जाता है। यह बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करता है। इससे आप शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को बाहर निकाल सकते हैं।
पाचन-तंत्र को होगा फायदा
लहसुन में मौजूद पोषक-तत्व पाचन-तंत्र के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। इससे पाचन एंजाइम्स का प्रोडक्शन बढ़ जाता है।
इंफेक्शन से होता है बचाव
लहसुन में एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। ये शरीर को बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है।
खाली पेट लहसुन का सेवन करना फायदेमंद होता है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com