1 महीने रोजाना चिया सीड्स खाने से क्या होगा?

By Harsha Singh
22 Nov 2024, 18:58 IST

चिया सीड्स खाना शरीर के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक महीने तक रोजाना चिया सीड्स का सेवन करने से शरीर पर कैसा असर होता है?

पोषक-तत्वों से भरपूर

चिया सीड्स में कई पोषक-तत्व पाए जाते हैं। इसमें फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। आइए एक महीने चिया सीड्स खाने से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं-

पाचन-तंत्र के लिए फायदेमंद

अगर आप पाचन-तंत्र को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो चिया सीड्स का सेवन कर सकते हैं। इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में होता है। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और पाचन को सुधारने में मदद मिलती है।

वजन घटाने में मदद मिलती है

जैसा हमने आपको बताया कि चिया सीड्स में फाइबर होता है, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। इससे वजन घटाने में मदद मिलती है। साथ ही, इन बीजों में कैलोरी की मात्रा कम होती है। इससे वजन आसानी से घट जाता है।

हड्डियां होंगी मजबूत

चिया सीड्स का रोजाना सेवन करने से हड्डियों को मजबूत किया जा सकता है। इसके लिए रात भर पानी में भिगोए हुए चिया सीड्स का सेवन कर सकते हैं। ऐसे में ऑस्टियोपोरोसिस जैसी गंभीर बीमारी से भी बचा जा सकता है।

हार्ट के लिए फायदेमंद

चिया सीड्स को पानी में भिगोकर खाने से दिल की समस्याओं से बचा जा सकता है।  ऐसे में आप हार्ट को हेल्दी रखने के लिए चिया सीड्स का सेवन करें। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं, जो हार्ट को हेल्दी रखते हैं।

कैसे करें सेवन?

आप चिया सीड्स का सेवन करने के लिए इन्हें रात में भिगोकर सुबह खाली पेट खा सकते हैं। इससे शरीर को ऊपर बताए कई फायदे हो सकते हैं।

एक महीने तक चिया सीड्स खाने से शरीर को फायदा होता है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com