पूजा ही नहीं, कपूर सेहत के लिए भी अच्छा होता है। इससे शरीर को कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। ऐसे में आइए कपूर से होने वाले लाभों के बारे में जानते हैं-
पोषक तत्वों से भरपूर
कपूर में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स, डिकॉन्गेस्टिव, लिनालूल, पीनेन बी-पीनेन, वाईटरपीनेन, डी कैंपर, लेमोनेन, सेबीनेन जैसी प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं। आइए इनसे होने वाले लाभों के बारे में जानते हैं-
सर्दी-जुकाम से बचाव
बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम की समस्या बहुत आम होती है। इससे बचने के लिए आप कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए गर्म पानी में कपूर मिलाकर उस पानी से स्टीम लें।
सांस से जुड़ी समस्याएं
अगर आपको सांस लेने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो कपूर की मदद ले सकते हैं। ऐसे में कपूर सूंघना अच्छा होता है। इससे शरीर का ऑक्सीजन लेवल बैलेंस हो जाएगा।
डैंड्रफ से मिलेगा छुटकारा
अगर आप बालों में डैंड्रफ की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में कपूर को पीसकर नारियल तेल में मिक्स करके बालों में लगाएं। इस मिश्रण को बालों की जड़ों में अच्छे से लगाना है।
स्किन इंफेक्शन से बचाव
अगर आप किसी तरह के स्किन इंफेक्शन या एलर्जी का सामना कर रहे हैं, तो नारियल तेल में कपूर मिलाकर लगा सकते हैं। इससे स्किन पर हो रही जलन से राहत मिल सकती है।
डॉक्टर की सलाह लें
आपको कपूर का इस्तेमाल करने से पहले संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। इससे शरीर को कई नुकसान भी हो सकते हैं।
कपूर सेहत के लिए फायदेमंद होता है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com