मोरिंगा का काढ़ा इन रोगों को रखेगा दूर

By Deepak Kumar
02 Apr 2025, 11:30 IST

मोरिंगा, जिसे ‘ड्रमस्टिक’ या ‘सहजन’ के नाम से भी जाना जाता है, एक पौधा है जो दुनिया भर में अपने पौष्टिक गुणों के लिए प्रसिद्ध है। मोरिंगा के पत्तों का काढ़ा पीने से कई हेल्थ बेनिफिट होते हैं और यह कई प्रकार के रोगों से बचाव करने में मदद करता है।

मोरिंगा के काढ़े के फायदे

आपको बता दें कि मोरिंगा की पत्तियों में भरपूर मात्रा में मल्टीविटामिन्स, एंटी-ऑक्सीडेंट और एमिनो एसिड पाया जाता है। तो आइए डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से जानते हैं कि मोरिंगा के पत्तों का काढ़ा किन-किन रोगों से बचाता है।

दिल के रोगों से बचाव

मोरिंगा का काढ़ा ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है और हार्ट के लिए फायदेमंद होता है। यह खून में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है।

पाचन शक्ति को सुधारता है

मोरिंगा का काढ़ा पाचन तंत्र को ठीक रखने में सहायक होता है। यह पेट की समस्याओं जैसे गैस, कब्ज, एसिडिटी आदि को दूर करता है। मोरिंगा में मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है और आंतों की सफाई करता है।

कंट्रोल रहेगा शुगर

मोरिंगा का काढ़ा शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसमें मौजूद तत्व शरीर में शुगर की अधिकता को कम करते हैं, जिससे डायबिटीज की संभावना कम होती है।

त्वचा की समस्याओं से राहत

मोरिंगा में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो त्वचा की समस्याओं जैसे दाग-धब्बे, रैशेज और एलर्जी से बचाते हैं। मोरिंगा के पत्तों का काढ़ा त्वचा को निखारने और उसे स्वस्थ रखने में मदद करता है।

इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है

मोरिंगा के पत्तों में विटामिन C, A, और एंटी-ऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर की इम्यून सिस्टम को बढ़ाते हैं। नियमित रूप से मोरिंगा का काढ़ा पीने से सर्दी, खांसी और फ्लू जैसी बीमारियों से बचाव होता है।

मोटापे को कम करने में सहायक

मोरिंगा के पत्तों में मौजूद तत्व मेटाबोलिज्म को तेज करते हैं और शरीर से अतिरिक्त वसा को बाहर निकालने में मदद करते हैं। यह वजन घटाने के लिए एक प्राकृतिक उपाय के रूप में काम करता है।

इस प्रकार मोरिंगा के पत्तियों का काढ़ा एक बहुत ही फायदेमंद और प्राकृतिक उपाय है, जो हमें कई बीमारियों से बचा सकता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com