जामुन के फल काफी टेस्टी होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ इसके फल ही नहीं बल्कि छाल भी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें मौजूद प्रॉपर्टीज से यह शरीर को कई बीमारियों और इंफेक्शन के खतरे से बचाने में मदद करती है। आइए आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर राहुल चतुर्वेदी जी से जानें जामुन की छाल से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं।
डायबिटीज में फायदेमंद
जामुन की छाल का काढा पीने से शरीर का ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिलती है। यह शरीर में इंसुलिन के लेवल को कंट्रोल करता है और डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए फायदेमंद होता है।
मसूड़ों और दांतों के लिए फायदेमंद
जामुन की छाल में एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज मौजूद होती हैं, जो मसूड़ों की सूजन, पायरिया और दांतों की सड़न को रोकने में मदद करते हैं। इसका माउथवॉश दांतों को स्ट्रांग बनाता है।
पेट के लिए फायदेमंद
जामुन की छाल से डाइजेशन अच्छा होता है, जिससे दस्त, पेट दर्द और गैस की दिक्कत दूर करने में मदद मिलती है। इसे पानी में उबालकर पीने से डाइजेस्टिव सिस्टम स्ट्रांग होता है।
स्किन इंफेक्शन को दूर करता है
जामुन की छाल में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसका इस्तेमाल करने से फंगल इंफेक्शन और खुजली, दाद जैसी प्रॉब्लम्स से राहत मिलती है।
घाव के लिए फायदेमंद
जामुन की छाल का पेस्ट बनाकर लगाने से चोट, जलन या घाव जल्दी भरने में मदद मिलती है। इसके इस्तेमाल से नेचुरल तरीके से घाव ठीक करने में मदद होती है।
लिवर को हेल्दी बनाए
जामुन की छाल से शरीर से टॉक्सिन्स शरीर से बाहर निकालने में मदद होती है, जिससे लिवर की कार्यक्षमता अच्छी होती है और लिवर से जुड़ी हेल्थ प्रॉब्लम्स भी दूर होती हैं।
जामुन की छाल का इस्तेमाल
जामुन की छाल को सुखाकर उसका पाउडर बना लें या इसे पानी के साथ उबालकर काढ़े की तरह पिएं। इसके नियमित सेवन से शरीर में कई बदलाव मिलने लगेंगे।
जामुन की छाल एक नेचुरल औषधि है, जो कई हेल्थ प्रॉब्लम्स से राहत दिलाती है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com