रोज नीम का दातुन करने से क्या होता है?

By Himadri Singh Hada
03 Apr 2025, 10:00 IST

नीम की दातुन को पुराने समय से दांतों की सफाई के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। लेकिन, इसके फायदे और नुकसान दोनों हो सकते हैं।

एक्सपर्ट की राय

इस बारे में हमने गुरुग्राम के पारस अस्पताल की प्रोस्थोडोन्टिस्ट डॉ. रिधिमा धमीजा से बात की।

नीम की दातुन के फायदे

नीम की दातुन मसूड़ों के संक्रमण और दांतों में समस्याओं को दूर करने में मदद करती है। लेकिन, ज्यादा देर तक इस्तेमाल करने से यह दांतों को नुकसान भी पहुंचा सकती है।

दांतों पर दातुन न रगड़ें

नीम के दातुन का उपयोग करते समय यह जरूरी है कि इसे ज्यादा देर तक दांतों पर ना रगड़ा जाए। इससे दांत घिसने लगते हैं और कमजोर हो सकते हैं।

ज्यादा देर तक दातुन करने से बचें

नीम में फाइटोकेमिकल्स और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो दांतों की समस्याओं को दूर करने के लिए मददगार होते हैं। लेकिन, ज्यादा देर तक दातुन करने से नुकसान हो सकता है।

बच्चों के लिए नुकसानदायक

बच्चों के दांतों को नीम की दातुन से सफाई करना उन्हें नुकसान पहुंचा सकता है, क्योंकि बच्चों के दांत बहुत कमजोर होते हैं।

हल्के ब्रश का इस्तेमाल करें

नीम की दातुन से दांतों की सफाई करने के बजाय, नियमित रूप से हल्के ब्रश से दांतों की सफाई करना ज्यादा सुरक्षित और प्रभावी होता है।

संक्रमण से बचाव

नीम का दातुन करने से दांतों में होने वाले संक्रमण से बचाव होता है। लेकिन, इसके अत्यधिक उपयोग से दांतों की परत कमजोर हो सकती है।

दांतों को नुकसान पहुंचना

नीम की दातुन से दांतों की सफाई के फायदे होते हैं। लेकिन, यह एक तरह का प्राकृतिक स्क्रबर होता है, जो ज्यादा रगड़ने पर दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है।

नीम के दातुन को सही तरीके से और सीमित समय के लिए उपयोग करना बेहतर है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com