आमतौर पर हम सभी ने हरे रंग के एलोवेरा का इस्तेमाल किया होता है, लेकिन क्या आपने कभी लाल एलोवेरा को देखा या सुना है? अगर नहीं, तो आइए इससे होने वाले लाभों के बारे में जानते हैं-
पोषक तत्वों से भरपूर
लाल एलोवेरा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके अंदर विटामिन-ए, बी12, सी, ई, फोलिक एसिड, अमीनो एसिड और पॉलीसेकेराइड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
इम्यूनिटी बूस्टर
सर्दियों में आप कई तरह की मौसमी बीमारियों और संक्रमणों का शिकार हो सकते हैं। इससे बचाव में लाल एलोवेरा आपकी मदद कर सकता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।
ब्लड शुगर कंट्रोल
लाल एलोवेरा ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इससे डायबिटीज के मरीजों को फायदा हो सकता है। लाल एलोवेरा में इमोडीन पाया जाता है, जो शरीर का ग्लूकोज लेवल कम करता है और इंसुलिन का प्रोडक्शन बढ़ाता है।
पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं
लाल एलोवेरा महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है। इससे शरीर की सूजन और कब्ज जैसी समस्याओं को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही, ये पीरियड्स के दौरान होने वाली ऐंठन से भी बचाता है।
हार्ट हेल्थ
जैसा हमने आपको बताया कि लाल एलोवेरा में विटामिन-ए, बी12, सी, ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इससे हार्ट हेल्थ को फायदा हो सकता है।
पेनकिलर
लाल एलोवेरा को आप नेचुरल पेनकिलर की तरह भी देख सकते हैं। इससे शारीरिक दर्द, सिरदर्द और माइग्रेन जैसी परेशानियों से बचा जा सकता है। लाल एलोवेरा मसल्स को रिलैक्स करता है और दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है।
लाल एलोवेरा का कैसे करें इस्तेमाल?
अगर आप लाल एलोवेरा का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इसके पत्ते को छिलकर जेल निकाल सकते हैं। आप चाहें, तो इसका सेवन कर लें या फिर आप इसे बॉडी पर लगा भी सकते हैं। हालांकि, पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
लाल एलोवेरा सेहत के लिए फायदेमंद होता है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com