रोज पिएंगे गिलोय का जूस तो होंगे ये फायदे

By Shilpy Arya
25 Feb 2025, 20:00 IST

गिलोय का जूस कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। आप इसका रोज सेवन कर सकते हैं। लेख में विस्तार से जानें इसके फायदे-

प्लेटलेट काउंट बढ़ाए

कई रोगों में पेशेंट का प्लेटलेट काउंट काफी कम हो जाता है। इसे बढ़ाने के लिए औषधीय गुणों से भरपूर गिलोय का जूस पिएं।

अर्थराइटिस में फायदेमंद

गिलोय का जूस एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-आर्थ्रिटिक गुणों से भरपूर होता है। इसके सेवन से अर्थराइटिस की दिक्कत में फायदा मिलता है।

बुखार उतारे

गिलोय के जूस में एंटी-पायरेटिक गुण होते हैं। इस जूस का सेवन करने से बुखार से राहत पाने में मदद मिलती है।

वेट लॉस करे

जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, वे गिलोय का जूस पी सकते हैं। यह बॉडी में एक्सट्रा फैट नहीं जमने देता है।

तनाव से राहत

तनाव दूर करने के लिए गिलोय का जूस पिएं। इसमें मौजूद एंटी-स्ट्रेस गुण तनाव दूर करके मूड को बेहतर करते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाए

शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को मजबूत बनाने के लिए इम्यूनोमॉड्यूलेटरी गुणों से भरपूर गिलोय के जूस का सेवन करें।

गिलोय का जूस पीने से आपको ये सभी फायदे मिलेंगे। लेकिन, अगर आप किसी खास रोग से पीड़ित हैं और दवाइयां ले रहे हैं, तो गिलोय का जूस डेली डाइट में एड करने से पहले एक्सपर्ट की राय लें। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com