सुबह के समय जूस पीना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे बॉडी को ढेरों फायदे होते हैं। यही वजह है कि आज हम आपको रोजाना खाली पेट करी पत्ते का जूस पीने से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे-
पोषक-तत्वों से भरपूर
करी पत्ता पोषक-तत्वों से भरपूर होता है। इसके जूस में विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-सी, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व होते हैं।
रोजाना पी सकते हैं करी पत्ते का जूस?
डाइट्रीफिट की डाइटीशियन अबरना मैथ्यूवनन के मुताबिक, आप खाली पेट करी पत्ते का जूस पी सकते हैं। आइए इससे होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।
इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है
करी पत्तों में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है और आप खुद को कई तरह की बीमारियों और संक्रमण से बचा सकते हैं।
पाचन-तंत्र को फायदा होगा
करी पत्ते के जूस में मौजूद पोषक तत्व पेट की समस्याओं से बचाते हैं। इसके सेवन से पाचन-तंत्र को बहुत फायदा होता है। रोज सुबह खाली पेट करी पत्ते का जूस पीने से आपको गैस, अपच, कब्ज जैसी समस्याएं नहीं होती हैं।
वेट लॉस में मदद मिलती है
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो सुबह खाली पेट करी पत्ते के जूस का सेवन कर सकते हैं। इसमें फाइबर पाया जाता है, जो शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा फैट को निकालता है। इससे वजन कम हो सकता है।
ब्लड शुगर होता है कंट्रोल
डायबिटीज के रोगियों के लिए करी पत्ते का जूस फायदेमंद होता है। इसमें हाइपोग्लाइसेमिक गुण होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करते हैं।
रोज खाली पेट करी पत्ते का जूस पीना फायदेमंद होता है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com