सुबह खाली पेट लहसुन और शहद खाने से मिलेंगे अद्भुत फायदे, जानिए डॉक्टर से

By Aditya Bharat
21 Nov 2024, 06:00 IST

लहसुन और शहद दोनों ही आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इनका अकेले-अकेले सेवन भी स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, लेकिन जब इन्हें एक साथ लिया जाए, तो इनके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं। आइए डायटीशियन अबरना मैथ्यूवनन से जानते हैं लहसुन और शहद को खाली पेट खाने के फायदे।

सुबह खाली पेट सेवन के फायदे

अगर आप सुबह खाली पेट लहसुन और शहद का सेवन करते हैं तो आपकी इम्यूनिटी मजबूत बनेगी। इसके एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं, जिससे आप बीमारियों से बचे रहते हैं।

वजन घटाने में मददगार

इन दोनों का सेवन एक साथ करने से वजन कम होता है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और शरीर की चर्बी को कम करने में मदद करता है। सुबह इसे खाली पेट लेने से मोटापे और कोलेस्ट्रॉल की समस्या दूर हो सकती है।

सर्दी जुकाम में राहत

सर्दियों में लहसुन और शहद का सेवन शरीर को गर्म रखने का काम करता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण गले की खराश और सूजन को कम करते हैं। यह अस्थमा और साइनस के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है।

दिल को रखे स्वस्थ

लहसुन और शहद का मिश्रण दिल की धमनियों में जमा फैट को खत्म करने में मदद करता है। इससे कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। रोजाना इसका सेवन करने से दिल की बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है।

पाचन तंत्र को बनाए मजबूत

इस मिश्रण का सेवन, शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। यह पेट दर्द, गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है।

कैसे करें इस्तेमाल?

एक कांच की बोतल में शहद भरकर उसमें छिले हुए लहसुन की कलियां डालें। रोज सुबह खाली पेट एक कली को चबाकर खाएं। आप चाहें तो कच्चे लहसुन के पेस्ट में शहद मिलाकर भी इसे खा सकते हैं।

नियमित सेवन से बेहतर सेहत

लहसुन और शहद का यह कॉम्बिनेशन आपकी सेहत को कई तरह से बेहतर बना सकता है। इसे अपने डेली रूटीन में शामिल करें और इसके अद्भुत फायदों का अनुभव करें।

लहसुन और शहद का सेवन करते समय ध्यान रखें कि अधिक मात्रा में सेवन से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। अगर आपको लहसुन से एलर्जी हो, तो इसे सावधानी से लें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com