अर्जुन की छाल की तरह इसके पत्तों का काढ़ा भी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आज हम आपको अर्जुन की छाल के पत्तों से बने काढ़े को पीने से शरीर को कई फायदे हो सकते हैं।
पोषक-तत्वों से भरपूर
आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ रितु चड्ढा के मुताबिक, अर्जुन की छाल में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। आइए इससे होने वाले लाभों के बारे में जानते हैं-
इम्यूनिटी बूस्ट होगी
अर्जुन की छाल का काढ़ा पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी बूस्ट करते हैं। इसमें मौजूद एंटी-माइक्रोबियल गुण शरीर बीमारियों और संक्रमणों से बचाते हैं।
खांसी से राहत मिलेगी
अर्जुन की छाल का पानी पीने से खांसी की समस्या से बचा जा सकता है। इसके सेवन से छाती में जमा कफ बाहर निकल जाता है और फेफड़े सही तरह से काम करते हैं।
ब्लड-प्रेशर होगा कंट्रोल
अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो अर्जुन की छाल के पानी का सेवन कर सकते हैं। इसमें एंटी-हाइपरटेंसिव गुण होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं।
पाचन-तंत्र के लिए फायदेमंद
अर्जुन की छाल का पानी पाचन-तंत्र के लिए अच्छा होता है। इससे पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। साथ ही, गैस, कब्ज, एसिडिटी और गैस जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है।
हार्ट हेल्थ को होगा फायदा
अर्जुन की छाल का काढ़ा पीने से हार्ट हेल्थ को फायदा होता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स दिल को स्वस्थ रखते हैं। ऐसे में आप अर्जुन की छाल का काढ़ा रोजाना पी सकते हैं।
अर्जुन की छाल के पत्तों से बना काढ़ा पीना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com