इन आयुर्वेदिक नुस्खों से दांतों का पीलापन होगा दूर

By Harsha Singh
11 Nov 2024, 14:00 IST

दांतों का पीलापन इंसान को शर्मिंदा करवा सकता है। अगर आप भी इस पीलेपन की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो कुछ आयुर्वेदिक टिप्स को फॉलो कर सकते  को चबा सकते हैं।

आयुर्वेदिक टिप्स से होगा फायदा

दांतों को साफ करने के लिए आप आयुर्वेदिक टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। इससे मसूड़ों की सफाई, सफेद दांत और कीटाणुओं से बचाव में मदद मिलती है। आइए जानें आप कौन-सी आयुर्वेदिक टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।  

ऑयल पुलिंग से होगा फायदा

ऑयल पुलिंग की मदद से ओरल हेल्थ को फायदा होता है। इसके लिए आप मुंह में तेल डालकर कुल्ला कर सकते हैं। इस प्रक्रिया से मसूड़ों और दांतों की सफाई होती है। साथ ही, कीटाणु और बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं। इससे पीलापन भी दूर होता है।

तुलसी के पत्ते चबाएं

तुलसी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-सेप्टिक गुण पाए जाते हैं। इससे दांतों का पीलापन दूर होता है और मसूड़ों को भी फायदे होते हैं। आप इन पत्तियों का सुबह खाली पेट सेवन कर सकते हैं।

लौंग से होगा फायदा

दांतों के पीलेपन से बचने के लिए आप लौंग और दालचीनी के पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको लौंग, दालचीनी, मुलेठी, सूखे पुदीने के पत्तों का पाउडर बना लेना है। इसमें सेंधा नमक मिलाएं और दांतों की सफाई करें। यह नुस्खा दांतों का पीलापन दूर करता है।

नीम का करें इस्तेमाल  

दांतों की सेहत के लिए नीम और बबूल फायदेमंद होते हैं। इसके लिए आप नीम या बबलू की टहनी लें। इस टहनी को अपने दांतों से चबाएं और फिर लार को थूक दें। इस तरह दातुन करने से दांतों के पीलेपन को कम किया जा सकता है।  

त्रिफला पाउडर का करें इस्तेमाल

आप त्रिफला पाउडर की मदद से दांतों की सेहत का ख्याल रख सकते हैं। इसके लिए त्रिफला पाउडर को पानी में उबालें। इस पानी के ठंडे होने पर मुंह की सफाई करें।

दांतों का पीलापन साफ करने के लिए ये आयुर्वेदिक टिप्स अपनाएं। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com