रात में नहीं आती है नींद? ये 6 आयुर्वेदिक उपाय आजमाएं

By Himadri Singh Hada
21 Jan 2025, 14:30 IST

अगर आप अनिद्रा की समस्या से परेशान हैं, तो आयुर्वेद में कई प्राकृतिक उपाय हैं जो आपकी नींद को सुधार सकते हैं और शरीर को आराम दे सकते हैं, जिससे आप अच्छी नींद ले सकते हैं।

एक्सपर्ट की राय

इस लेख में आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ रितु चड्ढा से अनिद्रा के इलाज के लिए आयुर्वेदिक उपायों के बारे में जानते हैं।

अभ्यंग

अभ्यंग यानी तेल से मालिश एक बेहतरीन उपाय है। तिल या नारियल तेल से मालिश करने से शरीर को आराम मिलता है और दिमाग शांत होता है। इससे अच्छी नींद आने में मदद मिलती है।

ब्राह्मी

ब्राह्मी का इस्तेमाल भी अनिद्रा से राहत पाने के लिए फायदेमंद है। इसके तेल से सिर में मालिश करने से तनाव कम होता है। इससे नींद में सुधार होता है और आप गहरी नींद ले सकते हैं।

भ्रामरी और शीतली प्राणायाम

अगर आप योग और प्राणायाम का अभ्यास करते हैं, तो इससे भी नींद में सुधार हो सकता है। भ्रामरी और शीतली प्राणायाम करने से मानसिक शांति मिलती है, जिससे नींद आने में मदद मिलती है।

दूध पिएं

सोने से पहले गर्म दूध पीने से भी नींद में सुधार हो सकता है। इसमें ट्रिप्टोफैन होता है, जो दिमाग को शांत करता है और नींद को बढ़ावा देता है, जिससे आप बेहतर नींद ले सकते हैं।

हल्दी या केसर वाला दूध

हल्दी या केसर मिलाकर गर्म दूध पीने से न सिर्फ नींद में सुधार होता है, बल्कि शरीर की कई अन्य समस्याएं भी दूर होती हैं। यह एक प्राकृतिक उपाय है जो आपको गहरी नींद दिला सकता है।

अश्वगंधा

अश्वगंधा एक असरदार आयुर्वेदिक औषधि है, जो अनिद्रा के इलाज में मदद करती है। इसे सोने से पहले दूध के साथ सेवन करने से नींद में सुधार होता है और मानसिक शांति मिलती है।

आयुर्वेद के अनुसार

आयुर्वेद के अनुसार, अगर आप नियमित रूप से अश्वगंधा का सेवन करते हैं, तो अनिद्रा की समस्या दूर हो सकती है। इससे आप आरामदायक नींद का अनुभव कर सकते हैं।

अनिद्रा से निजात पाने के लिए योगासन जैसे शवासन और बालासन भी फायदेमंद हो सकते हैं। इससे अच्छी नींद लेने में मदद मिलती है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com