आंखों का ख्याल रखने के तरीके

आंखें हमारे शरीर का सबसे महत्त्‍वपूर्ण हिस्‍सा होती हैं। आंखें हैं तो सारी दुनिया खूबसूरत है। इनको खूबसूरत बनाए रखने के लिए ओर रेटिना को मजबूती प्रदान करने में ल्‍युटेन आदि तत्त्‍वों की अहम भूमिका होती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
आंखों का ख्याल रखने के तरीके


आंखें हमारे शरीर का सबसे महत्त्‍वपूर्ण हिस्‍सा होती हैं। आंखें हैं तो सारी दुनिया खूबसूरत है। इन आंखों को मजबूत और खूबसूरत बनाए रखने के लिए इसकी कोशिकाओं और रैटीना को मजबूती प्रदान करने में ल्‍युटेन आदि तत्वों की अहम भूमिका होती है। अपनी आँखों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए इनकी उचित देखभाल जरुरी है। मॉइस्चर, पोषण और नियमित व्यायाम आपकी आँखों का स्वास्थ्य और नजर बेहतर रखता है। हरी सब्जियों और फलों में ये तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आंखों के स्वास्थ्य के लिए हरी सब्जियों के साथ ही डेयरी उत्‍पाद भी पर्याप्‍त मात्रा में लेने चाहिए।

 

आंखों के स्वास्थ्य के लिए अपनाएं ये तरीके

  • आंखों में पर्याप्‍त नमी बनाए रखने के लिए पानी और जूस का सेवन अधिक करना चाहिए।
  • आंखों काजल और सुरमा आदि नहीं लगाना चाहिए। इनमें कार्बन कण होते हैं, जो कार्निया और कंजक्‍टाइवा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। 
  • दिन में दो-तीन बार आंखों को साफ पानी से धोना चाहिए।

 

Eyes in Hindi

 

  • आंखों को अधिक जोर लगाकर नहीं रगड़ना चाहिए। रोजाना आंखों की पलकों पर छोटे ब्रश से ब्रश करें।
  • देर रात तक कृत्रिम रोशनी में काम न करें।
  • ग्रीन टी का सेवन करें। इसमें केटिचिन्‍स नाम के एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं, जो आंखों की रक्षा करने में मदद करते हैं।
  • कंप्‍यूटर को आंखों से पर्याप्त दूरी पर रखकर ही काम करें। यह दूरी 20 से 30 इंच तक हो सकती है। जबकि टीवी देखते समय स्‍क्रीन से कम से कम 3.5 मीटर दूर रहें।
  • कंप्‍यूटर स्‍क्रीन को यूं रखें कि उसका टेक्‍स्‍ट आंखों के लेवल पर हो।
  • छह से आठ घंटे की आरामदायक नींद लें। इससे आपकी आंखें प्राकृतिक रूप से तरोताजा रहती हैं।

 

Girl in Hindi

 

इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  • अगर आंखों या सिर में भारीपन या धुंधला दिखाई दे।
  • थकी-थकी रहें आंखें।
  • अगर आंखों में खुजली हो। 
  • आंखें लाल हों या उनसे पानी आए।
  • रंग पहचानने में हो परेशानी। 
  • लगातार हो सिर दर्द।

आंखें वो जरिया है जिससे आप इस दुनिया को देख पाते हैं। इसलिए आंखों का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। उपर्युक्त में से कोई लक्षण दिखने पर देर न करें, तुरंत आई स्पेश्लिस्ट के पास जाएं। अपनी आंखों का उपयुक्त इलाज करवाएं।

 

Image Source - Getty Images

Read More Articles on Eye Disorders in Hindi

 

Read Next

ड्राई आई सिंड्रोम क्या है?

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version