इन 5 आहारों में होती है ल्यूटिन की भरपूर मात्रा, जानें क्यों है शरीर के लिए फायदेमंद

आंखों की बेहतर रोशनी के लिए ल्यूटिन बहुत जरूरी है। ल्यूटिन विटामिन ए से जुड़ा एक तत्व है, जो आंखों की रेटिन में जमा होता है।कुछ ऐसे आहार हैं, जिनमें ल्यूटिन की मात्रा अच्छी होती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
इन 5 आहारों में होती है ल्यूटिन की भरपूर मात्रा, जानें क्यों है शरीर के लिए फायदेमंद


आंखों की बेहतर रोशनी के लिए ल्यूटिन बहुत जरूरी है। ल्यूटिन विटामिन ए से जुड़ा एक तत्व है, जो आंखों की रेटिन में जमा होता है। इसके अलावा ये ल्यूटिन एक बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है और हमारे शरीर को फ्री-रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है और रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखता है। कुछ ऐसे आहार हैं, जिनमें ल्यूटिन की मात्रा अच्छी होती है इसलिए आपको भी इन आहारों का सेवन करना चाहिए।

स्वीट कॉर्न

पीले स्वीट कॉर्न या भुट्टे में ल्यूटिन और पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होती है। साथ ही इसमें फाइबर और विटामिन बी भी भरपूर होता है इसलिए कॉर्न का सेवन करना चाहिए। पॉप कॉर्न में भी ल्यूटिन और फाइबर होता है। हालांकि पॉपकॉर्न बटर में पकने के बाद हेल्दी नहीं रह जाता है इसलिए इसका कम सेवन करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:- धूम्रपान करने वालों को फेफड़ों को डिटॉक्सिफाई करते हैं ये 6 आहार, जरूर करें सेवन

अंडा

अंडे में भी ल्यूटिन की मात्रा भरपूर होती हैय़ आंखों के लिए अंडा काफी फायदेमंद होता है। रोज एक अंडा खाने से कैरोटिनायड्स की कमी के चलते आंखों की कोशिकाओं में होने वाला क्षरण रोका जा सकता है। ल्यूटिन व जीजेंथिन नामक तत्वों से कैरोटिनायड्स का निर्माण होता है। किसी अन्य पदार्थ की अपेक्षा ये दोनों तत्व अंडे में प्रचुरता में पाए जाते हैं। यही नहीं रोज एक अंडा खाने से मोतियाबिंद का खतरा भी कम होता है।

पिस्ता

पिस्‍ता आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद है और यह आंखों की बीमारियों से भी बचाता है। यह मस्‍कुलर विकृति से बचाता है जो वृद्धावस्था में होने वाली आंखों की सामान्‍य समस्‍या है। इससे कारण आंखों की रोशनी कम हो जाती है। पिस्ते में ल्यूटिन और जीजेंथिन नामक दो एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो फ्री रेडिकल्स को नष्ट करते हैं और कोशिकाओं की रक्षा करते हैं।

इसे भी पढ़ें:- कच्चे नहीं रात को भिगोकर खाएं बादाम, बढ़ जाएंगे पोषक तत्व और मिलेंगे ये 5 फायदे

कीवी

कीवी में ल्यूटिन पाया जाता है जो हमारी त्वचा और टिशूज को स्वस्थ रखता है। ल्यूटिन वाली चीजों के सेवन से आंखों की कई गंभीर बीमारियां दूर रहती हैं क्योंकि ये आंखों की बेहद नाजुक और संवेदनशील टिशूज को पोषण देता है। आंखों की ज्यादातर समस्याएं ऐसी हैं जो इन्हीं टिशूज के नष्ट हो जाने के कारण पैदा होती हैं। किसी भी अन्य फल की अपेक्षा कीवी में सबसे ज्यादा ल्यूटिन पाया जाता है। एक बड़े कीवी में लगभग 171 मिलीग्राम ल्यूटिन पाया जाता है। इसके अलावा कीवी में भरपूर विटामिन ए पाया जाता है जो आंखों की रौशनी अच्छी रखता है।

पालक

पालक में भी ल्यूटिन की मात्रा अच्छी होती है। पालक में ल्यूटिन के अलावा आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के और फाइबर भी होता है। ये सभी तत्व शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। पालक में कैलोरी की मात्रा कम होती है इसलिए इसका सेवन आपकी सेहत के लिए अच्छा होता है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Healthy Diet in Hindi

Read Next

ज्यादा एंटीबायोटिक लेने से होती हैं पेट की कई बीमारियां, जानें किसका है ज्यादा खतरा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version