योग हमें शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ रखता हैं। लेकिन सर्दियों में लोग योगा और एक्सरसाइज करना कम कर देते है, जिसके कारण वह बीमार पड़ सकते हैं। ऐसे में ठंड में खुद को स्वस्थ और गर्म रखने के लिए घर में इन योगासनों को करें -
कुंभकासन
कुंभकासन हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसका नियमित अभ्यास करने से रीढ़, पीठ की हड्डी मजबूत होती है। साथ ही, ठंड में इसे करने से शरीर भी गर्म रहता है।
कुंभकासन करने की विधि
सबसे पहले मैट पर पेट के बल लेट जाएं । अब अपने हाथों की मदद से शरीर को ऊपर उठाएं और कुछ सेकंड तक इसी पोजीशन में रहे। इसके बाद सामान्य स्थिति में आ जाएं।
सेतुबंधासन
ठंड में सेतुबंधासन करने से शरीर गर्म रहता है। साथ ही, इसका नियमित अभ्यास करने से मांसपेशियां मजबूत होती है। इसके अलावा ये रीढ़ और कंधों की हड्डियों को मजबूत बनाता है।
सेतुबंधासन करने की विधि
पीठ के बल लेट जाएं। अपने पैर को घुटने से मोड़कर एड़ियों को हिप्स के पास ले जाएं। अब हिप्स को जमीन से ऊपर उठाएं और हाथों को जमीन पर रखें। ऐसा 4 से 5 बार करें।
शीर्षासन
शीर्षासन सर्दियों में शरीर को गर्म रखता है। इसका नियमित अभ्यास करने से कई बीमारियां दूर होती हैं। इसे करने के लिए दोनों हाथों की उंगलियों को जोड़ते हुए सिर को हथेलियों के बीच रखें। अब सिर को जमीन पर रखने के बाद शरीर के नीचे के हिस्से को ऊपर उठाएं।
नौकासन
रोजाना नौकासन करने से कड़ाके की ठंड में भी आपके शरीर को गर्म रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा नौकासन पेट की चर्बी को कम करता है। इसका नियमित अभ्यास करने से रीढ़ में लचीलापन आता है।
इन सभी योगासनों को करने से आपका शरीर गर्म रहेगा। सेहत से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com