PCOS एक हार्मोनल डिसऑर्डर है जो महिलाओं में अनियमित पीरियड्स, वजन बढ़ना और इनफर्टिलिटी जैसी समस्याएं पैदा करता है। वजन नियंत्रण इसमें बेहद जरूरी होता है। ऐसे में आइए स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेमलता से जानते हैं PCOS में डाइट कैसी होनी चाहिए?
डाइट का महत्व
PCOS में डाइट सही रखना जरूरी है। संतुलित आहार से इंसुलिन रेजिस्टेंस कम होता है और हार्मोन संतुलन में मदद मिलती है। कैलोरी और प्रोटीन इनटेक सही होना चाहिए।
क्या खाएं?
कॉम्पलेक्स कार्ब्स जैसे दलिया, ओट्स, मटर, दाल, और हरी सब्जियों का सेवन करें। ये धीरे-धीरे पचते हैं और ब्लड शुगर को कंट्रोल रखते हैं।
नाश्ते के लिए विकल्प
ब्रेकफास्ट में ओट्स, स्प्राउट्स, पपीता, पनीर, प्रोटीन शेक, या दो अंडे लें। यह पोषण से भरपूर होते हैं और दिन की अच्छी शुरुआत करते हैं।
किन चीजों से बचें
व्हाइट राइस, मैदा, आलू और शक्कर से परहेज करें। ये हाई ग्लायसेमिक इंडेक्स वाले होते हैं और शुगर लेवल अचानक बढ़ा सकते हैं।
लो फैट डेयरी प्रोडक्ट्स
लो फैट दूध, दही, टोफू, सोया मिल्क जैसे विकल्पों को अपनाएं। ये प्रोटीन के अच्छे सोर्स हैं और हार्मोनल बैलेंस बनाए रखते हैं।
पानी और नमक का सेवन
दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं। नमक 5-6 ग्राम से ज्यादा न लें। ज्यादा नमक ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है जो PCOS में खतरनाक हो सकता है।
एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाएं
हर दिन कम से कम 30 मिनट फिजिकल एक्टिविटी जरूरी है। वर्कआउट के बाद फल लें, अगर एक्टिव नहीं हैं तो फल कम खाएं।
संतुलित डाइट, एक्टिव लाइफ और रेगुलर मेडिकल चेकअप से PCOS को कंट्रोल किया जा सकता है। एक्सपर्ट की सलाह लेकर डाइट प्लान बनाएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com