महिलाओं में स्लीप एपनिया के संकेत क्या हैं? जानें बचाव

By Aditya Bharat
20 Mar 2025, 18:30 IST

स्लीप एपनिया एक गंभीर नींद समस्या है, जिसमें सोते वक्त सांस लेने में परेशानी होती है। यह समस्या हर उम्र के लोगों को हो सकती है, लेकिन महिलाएं भी इससे प्रभावित हो सकती हैं। आइए डॉक्टर विजय लक्ष्मी से जानते हैं महिलाओं में स्लीप एपनिया के संकेत के संकेतों के बारे में।

महिलाओं में स्लीप एपनिया के लक्षण

अगर आप सोते वक्त सांस की समस्या महसूस करती हैं, तो यह स्लीप एपनिया का संकेत हो सकता है। इसकी पहचान समय पर करना जरूरी है।

खर्राटे आना

स्लीप एपनिया का सबसे आम लक्षण है जोर-जोर से खर्राटे लेना। अगर आपको या आपके किसी जानने वाले को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा हो, तो इसे नजरअंदाज न करें।

नाक का बंद होना

सोते समय अगर आपकी नाक बंद हो जाती है, तो यह भी स्लीप एपनिया का संकेत हो सकता है। इस दौरान सांस लेने में कठिनाई हो सकती है।

अचानक सांस का रुकना

नींद के दौरान अगर अचानक आपकी सांस रुक जाती है, तो यह गंभीर समस्या हो सकती है, जो स्लीप एपनिया का हिस्सा हो सकती है।

मुंह का सूखना

जब आप सुबह उठती हैं और मुंह सूखा महसूस करती हैं, तो यह भी स्लीप एपनिया का संकेत हो सकता है। यह उस दौरान सांस की समस्या के कारण होता है।

दिन में ज्यादा नींद आना

स्लीप एपनिया के कारण रात की नींद में खराब होती है, जिससे दिन में लगातार थकान और ज्यादा नींद आ सकती है।

सिरदर्द और हांफना

स्लीप एपनिया से सिरदर्द और हांफने की समस्या भी हो सकती है, जो नींद के दौरान सांस की परेशानी से जुड़ी होती है।

स्लीप एपनिया के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। समय रहते इलाज कराने से इस समस्या से निजात पाया जा सकता है, और कुछ मामलों में सर्जरी की भी जरूरत हो सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com