प्रेग्नेंसी (गर्भावस्था) के दौरान महिलाओं के मन में यह सवाल उठता है कि क्या वे केसर का सेवन कर सकती हैं। सही मात्रा में सेवन किया जाए तो यह कई तरह से लाभकारी हो सकता है। तो आइए स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. विभा बंसल से जानते हैं प्रेग्नेंसी में केसर खाने के फायदों के बारे में।
पोषक तत्वों से भरपूर
केसर में मौजूद पोषक तत्व जैसे आयरन, कैल्शियम, विटामिन C, पोटेशियम और फाइबर गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद होते हैं। यह शरीर को अंदर से मजबूत करता है और शिशु के विकास में मदद करता है।
मांसपेशियों और दर्द में राहत
गर्भावस्था में पेट दर्द और ऐंठन आम समस्या होती है। केसर मांसपेशियों को रिलैक्स करता है और दर्द में राहत देता है, जिससे महिला को आराम महसूस होता है।
मूड स्विंग्स को कंट्रोल करता है
गर्भावस्था के दौरान हार्मोन में बदलाव के कारण मूड स्विंग्स होते हैं। केसर का सेवन मानसिक स्थिति को स्थिर करने में मदद करता है और मूड को बेहतर बनाता है।
मॉर्निंग सिकनेस में राहत
केसर उल्टी, मिचली और सुस्ती जैसी मॉर्निंग सिकनेस की समस्याओं को कम करने में मददगार होता है। इसका सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए एक प्राकृतिक समाधान है।
हाई बीपी को करे नियंत्रित
गर्भावस्था में हाई ब्लड प्रेशर एक सामान्य समस्या है। केसर में मौजूद पोटेशियम बीपी को नियंत्रित करने में सहायक होता है और मां व शिशु दोनों की सेहत की रक्षा करता है।
अनिद्रा की समस्या में लाभकारी
गर्भावस्था में नींद न आना एक आम समस्या है। रात को सोने से पहले केसर वाला दूध पीने से अच्छी नींद आती है।
सीमित मात्रा में करें केसर का सेवन
गर्भावस्था में दिन में 1–2 रेशे केसर दूध या अन्य खाद्य पदार्थों में मिलाकर लिए जा सकते हैं। अधिक मात्रा से बचना जरूरी है क्योंकि यह नुकसान पहुंचा सकता है।
गर्भावस्था में केसर के सेवन से कई फायदे मिलते हैं, लेकिन सीमित मात्रा और डॉक्टर की सलाह जरूरी है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com