आंवले की चटनी, आचार व जूस का सेवन करना फायदेमंद होता है। कुछ लोग इसका मुरब्बा भी खाते हैं। यह स्वाद में भी अच्छा होता है। लेख में जानें आंवले का मुरब्बा खाने के फायदे-
पीरियड्स में
पीरियड्स में होने वाले दर्द और ऐंठन की दिक्कत से आराम पाने के लिए आप आंवले का मुरब्बा खाएं। इसमें आयरन के गुण प्रचुर मात्रा में होते हैं।
इम्यूनिटी बढ़ाए
कई लोगों को कमजोर इम्यूनिटी के कारण सर्दी-जुकाम व बुखार की समस्या का सामना अधिक करना पड़ता है। ऐसे में आप आंवले का मुरब्बा खा सकते हैं। इसमें विटामिन सी होता है।
पेट के लिए
खराब खानपान के कारण पेट की दिक्कत अधिक होती हैं। एसे में फाइबर से भरपूर आंवले का मुरब्बा खाने से पेट स्वस्थ रहता है।
स्ट्रॉन्ग बोन्स
आंवले में कैल्शियम के गुण मौजूद होते हैं। इसका मुरब्बा खाने से बॉडी की हड्डियों को मजबूती मिलती है।
ठंडक दे
आंवले की तासीर ठंडी होती है। इसका मुरब्बा खाने से पेट की गर्मी शांत होती है।
आंवले का मुरब्बा खाने से ये लाभ मिलते हैं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ें onlymyhealth.com