बच्चों के लिए कीवी के फायदे

By Shilpy Arya
22 Jul 2025, 18:30 IST

कीवी में कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसका सेवन बच्चों को कराने से उन्हें हेल्दी रखने में मदद मिलती है। लेख में जानें बच्चों के लिए कीवी के फायदे-

हार्ट के लिए

कीवी में पोटैशियम होता है। यह रक्त वाहिकाओं के लिए गुणकारी होता है। इस तरह यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखता है।

इम्यूनिटी बढ़ाए

कीवी में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी के गुण होते हैं। इसके सेवन से बच्चों के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

हेल्दी स्किन

बच्चों की त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए कीवी खिलाएं। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन सी और विटामिन ई होता है।

पेट के लिए

कीवी में सॉल्यूबल और इनसॉल्यूबल फाइबर पाए जाते हैं। इनसे बॉवेल मूवमेंट को ठीक रखने में मदद मिलती है, जिससे कब्ज और अपच कम होती है।

हड्डियों के लिए

कीवी में फॉसफोरस और विटामिन के होता है। यह बच्चों की बोन हेल्थ को सुधारता है।

बच्चों के लिए कीवी इन सभी तरीकों से फायदेमंद है। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ें onlymyhealth.com