वजन घटाने में सेब कैसे मदद करता है? सही तरीका जानें

By Aditya Bharat
16 May 2025, 06:00 IST

सेब में कम कैलोरी, कम सोडियम और कोई फैट नहीं होता। यह विटामिन, मिनरल्स और फाइबर से भरपूर होता है, जो वजन घटाने में सहायक हैं। आइए डायटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा से जानते हैं वजन घटाने के लिए सेब का सेवन कैसे करें?

कम कैलोरी, ज्यादा फायदा

सेब में बहुत कम कैलोरी होती हैं। एक कटोरी कटा सेब सिर्फ 65 कैलोरी का होता है, जिससे बिना ज्यादा एनर्जी लिए पेट भरता है।

फाइबर से पेट भरता है

सेब का फाइबर पाचन में फैलकर पेट को भरता है। इससे कम भूख लगती है और बार-बार खाने की इच्छा भी घटती है।

सोडियम कम तो सूजन कम

सेब में सोडियम कम होता है, जो शरीर से एक्स्ट्रा पानी निकालकर पानी की सूजन को रोकने में मदद करता है।

विटामिन्स से एनर्जी बढ़े

सेब में मौजूद कई विटामिन शरीर की ताकत और एनर्जी को बढ़ाते हैं, जिससे आप ज्यादा एक्टिव रहते हैं और ज्यादा कैलोरी जलाते हैं।

एंटीऑक्सिडेंट का बूस्टर

सेब एंटी-ऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है, जो शरीर को कैंसर, डायबिटीज, अल्झाइमर जैसी बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।

हाइड्रेशन में मददगार

सेब में पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है और ज्यादा की भूख भी कम लगती है।

एंजाइम्स

सेब में कुछ प्राकृतिक एंजाइम होते हैं, जो भोजन को अच्छे से पचाने में मदद करते हैं और संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं।

रोजाना एक सेब खाना आपकी सेहत और वजन दोनों के लिए फायदेमंद है। यह एक स्वादिष्ट और हेल्दी आदत बन सकती है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com