वजन बढ़ाने के लिए 7 असरदार घरेलू उपाय

By Deepak Kumar
09 Jun 2025, 11:00 IST

अगर आपका वजन बहुत कम है और आप हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो कुछ आसान घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। ये उपाय नैचुरल होते हैं और शरीर को बिना नुकसान पहुंचाए वजन बढ़ाने में मदद करते हैं। तो चलिए, डाइटीशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से वजन बढ़ाने के तरीकों के बारे में जानते हैं।

बार-बार भोजन करें

एक बार में ज्यादा खाने की बजाय दिन में 5-6 बार थोड़ा-थोड़ा खाएं। इससे पाचन बेहतर रहता है और शरीर को लगातार एनर्जी मिलती है, जो हेल्दी वेट गेन में मदद करता है।

पोषक तत्वों से भरपूर खाना

कैलोरी, प्रोटीन, हेल्दी फैट, कार्ब्स और फाइबर से भरपूर डाइट लें। दूध, दही, घी, पनीर, ड्राई फ्रूट्स और शेक का सेवन करें। इससे वजन स्वस्थ तरीके से बढ़ता है।

स्मूदी और शेक लें

हाई कैलोरी और न्यूट्रिशन से भरपूर शेक और स्मूदी बनाएं। दूध, फल, ड्राई फ्रूट्स और शहद मिलाकर शेक बनाएं। रोज एक गिलास पीने से वजन बढ़ने में मदद मिलेगी।

अच्छी नींद जरूरी है

रोजाना 7-8 घंटे की नींद लें। नींद से मसल्स रिकवरी होती है और हार्मोन बैलेंस रहता है। इससे भूख भी नियंत्रित रहती है और हेल्दी वेट गेन में मदद मिलती है।

तनाव से दूर रहें

स्ट्रेस वजन कम करने का बड़ा कारण है। रोज योग करें, पसंदीदा कामों में समय बिताएं और पॉजिटिव सोचें। स्ट्रेस फ्री रहने से भूख बढ़ती है और मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है।

नियमित एक्सरसाइज करें

हल्की-फुल्की एक्सरसाइज या योग से भूख बढ़ती है और मसल्स डेवलप होते हैं। जिम में वेट ट्रेनिंग करने से भी हेल्दी तरीके से वजन बढ़ता है। हफ्ते में 4-5 दिन एक्सरसाइज करें।

पानी का संतुलित सेवन करें

खूब पानी पीना जरूरी है, लेकिन खाने से ठीक पहले अधिक पानी न पिएं। इससे पेट जल्दी भर जाता है और आप कम खाते हैं। पानी पाचन में मदद करता है और हाइड्रेशन बनाए रखता है।

ऊपर बताए गए उपायों को अपनाकर आप आसानी से वजन बढ़ा सकते हैं। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com