घमौरियों से मिलेगा छुटकारा, अपनाएं ये 7 घरेलू उपाय

By Deepak Kumar
05 May 2025, 13:30 IST

गर्मी के मौसम में घमौरियां होना आम बात है, जिससे खुजली, जलन और बेचैनी होती है। लेकिन कुछ आसान और असरदार घरेलू उपायों को अपनाकर आप इनसे राहत पा सकते हैं। आइए कॉस्मेटोलॉजिस्ट प्रीति सेठ से जानते हैं इन उपायों के बारे में।

खीरा

खीरा त्वचा को ठंडा रखता है और जलन से राहत देता है। खीरे के स्लाइस नींबू पानी में भिगोकर घमौरियों पर लगाएं। इससे जलन शांत होती है और घमौरियां जल्दी ठीक होती हैं।

मुल्तानी मिट्टी

5 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं और प्रभावित जगह पर लगाएं। इससे घमौरियों की जलन कम होती है और त्वचा में ठंडक और निखार आता है।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा का ताजा पल्प निकालें और घमौरियों पर लगाएं। 20 मिनट बाद धो लें। यह खुजली और जलन को कम करता है और त्वचा को ठंडक देता है।

बर्फ के टुकड़े

बर्फ को घमौरियों वाली जगह पर धीरे-धीरे रगड़ें। इससे त्वचा को ठंडक मिलती है और जलन में तुरंत राहत मिलती है। यह गर्मी में आरामदायक उपाय है।

नारियल का तेल

नारियल तेल में कपूर मिलाकर मालिश करने से घमौरियां जल्दी ठीक होती हैं। यह त्वचा को ठंडा रखता है और गर्मी में होने वाली खुजली से राहत देता है।

नीम का पानी

नीम की पत्तियों को पानी में उबालें और इस पानी से नहाएं। नीम एंटीबैक्टीरियल होता है, जो घमौरियों को तेजी से ठीक करने में मदद करता है।

चंदन पाउडर

चंदन पाउडर में गुलाब जल मिलाकर लेप बनाएं। इसे घमौरियों पर लगाएं। यह त्वचा को ठंडक देता है और खुजली व जलन से राहत दिलाता है।

ऊपर बताए गए घरेलू उपायों को अपनाकर आप घमौरियों से राहत पा सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com