नसों में ब्लॉकेज क्यों होती है?

By Priyanka Sharma
22 Nov 2024, 14:00 IST

कई बार लोगों को नसों में ब्लॉकेज की समस्या हो जाती है, इसके कई कारण हो सकते हैं। आइए एक्सपर्ट से जानें -

एक्सपर्ट की राय

फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉक्टर रमन कुमार के अनुसार, स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के कारण लोगों के शरीर में गंदगी जमा हो जाती है, जिसके कारण नसों में सूजन आती है और ब्लड फ्लो ठीक से नहीं हो पाता है।

कोलेस्ट्रॉल के कारण

शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने के कारण भी लोगों को नसों में ब्लॉकेज की समस्या हो सकती है, जिसके कारण हार्ट फेलियर जैसी परेशानियों का खतरा भी बढ़ता है।

ऑटोइम्यून बीमारियां

ऑटोइम्यून बीमारियों के दौरान लोगों के शरीर में टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं, जिसके कारण लोगों को नसों में ब्लॉकेज की समस्या हो सकती है।

मोटापे के कारण

कई बार लोग मोटापे की समस्या से परेशान रहते हैं। इसके कारण लोगों को नसों में ब्लॉकेज की समस्या भी हो सकती है। इसके अलावा, कई बार लोगों को पूरी नींद न लेने के कारण भी नसों में ब्लॉकेज की समस्या होती है।

हाई ब्लड प्रेशर

हाई ब्लड प्रेशर के कारण भी लोगों को नसों में ब्लॉकेज की समस्या होती है। जिसके कारण लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं होती हैं।

ब्लड शुगर के कारण

ब्लड शुगर के कारण लोगों की नसों में ब्लॉकेज और नसों के कमजोर होने की समस्या होती है। इसके कारण लोगों को कई बार हाथों-पैरों में सुन्नपन की समस्या होती है। इसको नजरअंदाज न करें।

इंसुलिन रेजिस्टेंस

इंसुलिन रेजिस्टेंस की समस्या होने पर भी लोगों को नसों में ब्लॉकेज की समस्या हो सकती है। इसके कारण सिर में दर्द, शरीर में सुन्नपन होना, दौरे पड़ना, धुंधला दिखना और एकाग्रता की कमी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। इनको नजरअंदाज न करें।

नसों में ब्लॉकेज लेख में बताए गए कारणों से होती है। इनको नजरअंदाज न करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com