आज के समय में ज्यादातर लोग कम उम्र में ही बालों के झड़ने की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसा कई कारणों से हो सकता है। आइए एक्सपर्ट से जानें इसके कारणों के बारे में -
एक्सपर्ट की राय
दिल्ली के डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर एसके कश्यप के अनुसार, कम उम्र में लोगों के शरीर में हार्मोन्स में बदलाव आते हैं। इसके अलावा, नींद की कमी जैसे अन्य कारणों से भी लोगों को बालों के झड़ने की समस्या होने लगती है। इसे नजरअंदाज न करें।
पोषक तत्वों की कमी
शरीर में विटामिन-सी, आयरन, प्रोटीन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों की कमी के कारण लोगों को बालों के झड़ने और इसके कमजोर होने की समस्या हो सकती है। इसे नजरअंदाज न करें।
स्ट्रेस के कारण
कम उम्र में ही कुछ लोग प्रेशर के कारण स्ट्रेस और टेंशन में रहते हैं। इसके कारण बालों के झड़ने और कमजोर होने की समस्या होती है। इससे राहत के लिए कुछ उपायों को अपनाया जा सकता है।
दवाइयों के कारण
कुछ दवाइयां हार्ड होती हैं। जिसके कारण लोगों को कम उम्र में ही बालों के तेजी से झड़ने की समस्या होने लगती है। ऐसे में डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
हार्मोन्स के असंतुलित होने के कारण
टीनएज में शरीर में हार्मोन्स में बदलाव आने और हार्मोन्स के असंतुलित होने की समस्या हो सकती है। जिसके कारण कम उम्र में ही लोगों को बालों के झड़ने की समस्या हो सकती है।
ट्रैक्शन एलोपेसिया के कारण
ट्रैक्शन एलोपेसिया की समस्या में लोगों को बालों पर खिंचाव होता है। किसी भी कारण से बालों में ज्यादा खिंचाव होने पर लोगों को बालों के झड़ने की समस्या होती है।
स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के कारण
ट्रिचोटिलोमेनिया डिसऑर्डर, एग्जिमा, सोरायसिस और फंगल इंफेक्शन जैसी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के कारण भी लोगों को कम उम्र में बालों के झड़ने की समस्या होने लगती है।
कम उम्र में लेख में बताए गए कारणों से बालों के झड़ने की समस्या होती है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com