हाई ब्लड प्रेशर (उच्च रक्तचाप) एक खतरनाक स्थिति है, जो हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारियों का कारण बन सकती है। इसे कंट्रोल में रखने के लिए हेल्दी डाइट और जरूरी पोषक तत्वों का सेवन बहुत जरूरी है। तो आइए जानते हैं कि कौन-कौन से न्यूट्रिएंट्स हाई बीपी को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
पोटैशियम (नसों को दे आराम)
पोटैशियम ब्लड वेसेल्स को रिलैक्स करता है और हाई बीपी को कम करने में मदद करता है। यह दिल की धड़कन को सामान्य रखने में भी सहायक है। आलूबुखारा, खुबानी और शकरकंद अच्छे स्रोत हैं।
पोटैशियम से और क्या फायदे?
यह नर्वस सिस्टम को सपोर्ट करता है, मांसपेशियों की ऐंठन को कम करता है और इलेक्ट्रिक सिग्नल को ठीक से संचालित करता है।
मैग्नीशियम (ब्लड फ्लो को सुधारे)
मैग्नीशियम रक्तचाप को नियंत्रित करता है और ब्लड शुगर को भी संतुलित रखता है। यह मांसपेशियों और नर्व फंक्शन को बेहतर बनाता है। डाइट में इसकी कमी बीपी को प्रभावित कर सकती है।
कहां से लें मैग्नीशियम?
हरी पत्तेदार सब्जियां, साबुत अनाज और फलियां मैग्नीशियम के बेहतरीन स्रोत हैं। यह हड्डियों को मजबूत करता है और शरीर में ऊर्जा के स्तर को भी बेहतर बनाए रखता है।
कैल्शियम (दिल-हड्डियों के लिए जरूरी)
कैल्शियम नसों को टाइट और रिलैक्स करता है, जिससे ब्लड फ्लो बेहतर होता है। यह हार्मोन रिलीज में मदद करता है और हड्डियों को भी मजबूत बनाता है। हाई बीपी में इसका सेवन जरूरी है।
कैल्शियम के सोर्स
दूध, दही, पनीर जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स, हरी पत्तेदार सब्जियां और मछली कैल्शियम के अच्छे स्रोत हैं। इन्हें डाइट में शामिल करके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखा जा सकता है।
डॉक्टर की सलाह जरूरी
अगर आप इन न्यूट्रिएंट्स को सप्लीमेंट के रूप में लेना चाहते हैं, तो डॉक्टर से सलाह लें। बिना मेडिकल गाइडेंस कोई भी सप्लीमेंट न लें। संतुलित आहार ही ब्लड प्रेशर को सही रखने का पहला कदम है।
पोटैशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे न्यूट्रिएंट्स ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। इनका सही मात्रा में सेवन आपके दिल और नसों को स्वस्थ बनाए रखता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com