किडनी शरीर से टॉक्सिन्स और वेस्ट निकालती है। इसके सही से काम न करने पर गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। हेल्दी रहने के लिए किडनी का ठीक रहना जरूरी है। आइए बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजिशियन डॉ. समीर से जानते हैं किडनी फेल होने पर शरीर कैसे संकेत देता है?
किडनी डैमेज के खतरे
गलत खानपान और लाइफस्टाइल से किडनी डैमेज का खतरा बढ़ता है। समय पर लक्षणों की पहचान न होने पर यह जानलेवा भी हो सकता है।
भूख में कमी आना
किडनी फेलियर की शुरुआत में भूख नहीं लगती। पेट भरा लगता है, मितली और उल्टी हो सकती है। इससे वजन भी तेजी से घटने लगता है।
बार-बार पेशाब आना
अगर आपको बार-बार यूरिन आता है, तो यह किडनी खराबी का संकेत हो सकता है। पेशाब में जलन या खून दिखना भी गंभीर संकेत है।
शरीर में सूजन आना
किडनी खराब होने पर पिंडलियों, टखनों, आंखों और चेहरे पर सूजन आ सकती है। इसे एडिमा कहते हैं, जो टॉक्सिन्स और सोडियम जमा होने से होता है।
थकान और कमजोरी
अगर आप हमेशा थके-थके रहते हैं, तो यह किडनी डैमेज का संकेत हो सकता है। टॉक्सिन्स के जमाव से शरीर कमजोर महसूस करने लगता है।
त्वचा में खुजली और ड्रायनेस
किडनी सही से फिल्टर नहीं करती तो स्किन पर खुजली, रूखापन और जलन होती है। खून में टॉक्सिन्स बढ़ने से स्किन खराब होने लगती है।
सही समय पर पहचान जरूरी
किडनी की शुरुआती खराबी में ये लक्षण नजर आते हैं। इन्हें नजरअंदाज न करें और समय रहते डॉक्टर से जांच जरूर करवाएं।
हेल्दी डाइट, नियमित पानी पीना और एक्टिव लाइफस्टाइल से किडनी को स्वस्थ रखा जा सकता है। कोई भी लक्षण दिखे तो तुरंत जांच कराएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com