मुहांसे की दिक्कत का सामना तो सभीको करना पड़ता है। लेकिन, इसके जिद्दी निशान चेहरे की खूबसूरती को खराब करते हैं। लेख में जानें मुहांसे ठीक करने वाले कुछ आसान फेस मास्क-
अंडे का छिलका
एमीनो एसिड से भरपूर अंडे के छिलके से बना हुआ फेस मास्क लगाने से नई स्किन सेल्स बनती हैं। यह चेहरे पर कसाव लाने के साथ ही एक्ने भी दूर करता है।
केले
केले का फेस मास्क लगाने से मुहांसे की दिक्कत दूर होती है। इसे लगाने से डैमेज सेल्स को भी रिपेयर करने में मदद होती है।
नीम
नीम के पेस्ट का फेस मास्क लगाने से आपको मुहांसे की दिक्कत से आराम मिलता है। इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण संक्रमण से बचाते हैं।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल में रोज वॉटर मिक्स करके लगाने से एक्ने ठीक होते हैं। इन दोनों में ही स्किन को ठंडक देने के गुण होते हैं। यह एक्ने की जलन कम करते हैं।
अखरोट
अखरोट के पाउडर में थोड़ा सा गुलाबजल मिलाकर लगाने से एक्ने ठीक होते हैं। यह डेड स्किन भी साफ करता है।
सावधानी
लेख में बताई गई चीजों से एलर्जी होने पर उन्हें न लगाएं। साथ ही, पैच टेस्ट जरूर करें।
मुहांसे दूर करने वाले ये फेस मास्क लगाएं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com