जब हम बहुत ठंडी चीजें खाते हैं, तो कुछ लोगों को अचानक माथे में तेज सिरदर्द होता है। इसे ही ब्रेन फ्रीज या आइसक्रीम सिरदर्द कहते हैं। आइए सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर एन के सोनी से जानते हैं ब्रेन फ्रीज क्यों होता है?
दर्द कितनी देर रहता है?
ब्रेन फ्रीज का दर्द कुछ सेकंड से लेकर 2-3 मिनट तक रह सकता है। यह दर्द माथे से शुरू होकर सिर के पिछले हिस्से तक जा सकता है।
ब्रेन फ्रीज क्यों होता है?
मुंह में अचानक ठंडी चीजें जाने पर नसें फैल जाती हैं और ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है। यह प्रक्रिया सिरदर्द या ब्रेन फ्रीज का कारण बनती है।
लक्षण क्या हैं?
अचानक तेज सिरदर्द, माथे में झनझनाहट, कान के पीछे दर्द, सिर घूमना और कुछ लोगों को उल्टी जैसा महसूस होना - ये ब्रेन फ्रीज के आम लक्षण हैं।
धीरे-धीरे खाएं ठंडी चीजें
ब्रेन फ्रीज से बचने का सबसे आसान तरीका है ठंडी चीजों को धीरे-धीरे खाना-पीना। तेजी से खाने से मुंह का तापमान अचानक गिर जाता है।
सामान्य तापमान का पानी पिएं
अगर सिरदर्द हो रहा हो, तो सामान्य पानी पिएं। बहुत ठंडा पानी नसों पर दबाव डालता है जिससे ब्रेन फ्रीज की संभावना बढ़ जाती है।
ठंडी चीजें सीमित मात्रा में लें
अगर आप आइसक्रीम, शरबत या कोल्ड ड्रिंक्स खाते हैं, तो कम मात्रा में और थोड़े अंतराल पर लें। इससे ब्रेन फ्रीज की संभावना कम होगी।
बाहर से आकर सावधानी बरतें
गर्मी में बाहर से आकर तुरंत ठंडा पानी या आइसक्रीम न खाएं। शरीर का तापमान सामान्य होने दें फिर ठंडी चीजों का सेवन करें।
अगर आपको बार-बार ब्रेन फ्रीज या सिरदर्द होता है, तो डॉक्टर से संपर्क करें। यह अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत भी हो सकता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com