कमर दर्द एक आम समस्या है, जो कई कारणों से हो सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरीर में कुछ जरूरी विटामिन्स की कमी भी इसका एक बड़ा कारण हो सकती है?
आपको बता दें कि शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी से मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं और दर्द शुरू होता है। हालांकि सही खानपान और सप्लीमेंट से इस दर्द से राहत पाई जा सकती है। चलिए जानते हैं किस विटामिन की कमी से कमर दर्द होता है।
विटामिन B12 की कमी
B12 की कमी से नसों में कमजोरी और थकान महसूस होती है। यह कमर और पीठ दर्द का बड़ा कारण हो सकता है। B12 सप्लीमेंट या इससे भरपूर भोजन से आराम मिल सकता है।
विटामिन D की कमी
विटामिन D हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। इसकी कमी से कमर, घुटनों और कूल्हों में दर्द हो सकता है। धूप में बैठना या सप्लीमेंट लेना फायदेमंद है।
विटामिन C की कमी
विटामिन C की कमी से इम्यूनिटी कमजोर होती है और शरीर में सूजन बढ़ सकती है। यह सूजन पीठ और कमर दर्द का कारण बन सकती है। खट्टे फल और सप्लीमेंट से यह कमी दूर करें।
विटामिन B कॉम्प्लेक्स
B कॉम्प्लेक्स नसों की कार्यक्षमता को सुधारता है। इसकी कमी से लोअर बैक पेन और नर्व डैमेज हो सकता है। यह विटामिन संपूर्ण नर्व हेल्थ के लिए जरूरी है।
विटामिन E की कमी
विटामिन E एक पावरफुल एंटी-ऑक्सीडेंट है। इसकी कमी से फ्री रेडिकल्स बढ़ते हैं जिससे सूजन और कमर दर्द हो सकता है। विटामिन E लेने से सूजन और दर्द दोनों में राहत मिलती है।
विटामिन की कमी का संकेत
अगर आपको साथ में थकान, मांसपेशियों में कमजोरी और बार-बार पीठ दर्द होता है, तो यह विटामिन की कमी का संकेत हो सकता है।
कमर दर्द लंबे समय तक बना रहे तो डॉक्टर से परामर्श लें। विटामिन की जांच कराएं और डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट लें। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com