लिपस्टिक लगाने से शरीर के किन अंगों पर असर पड़ता है?

By Priyanka Sharma
08 Nov 2024, 13:00 IST

महिलाएं अक्सर मेकअप करना और रोज लिपस्टिक लगाना पसंद करती हैं। आइए एक्सपर्ट से जानें ऐसा करने से क्या होता है?

एक्सपर्ट की राय

ओम स्किन क्लीनिक, लखनऊ के वरिष्ठ कंसलटेंट डर्मेटोलॉज‍िस्‍ट डॉ देवेश मिश्रा के अनुसार, लिपस्टिक में हानिकारक कैमिकल्स होते हैं, इसे ज्यादा लगाना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।'

लिपस्टिक में मौजूद हानिकारक गुण

लिपस्टिक में लेड, सीसा, क्रोमियम और एल्युमिनियम जैसे कैमिकल्स होते हैं। जिससे स्किन सेल्स के डैमेज होने और अन्य परेशानियां हो सकती हैं।

पेट में इंफेक्शन होना

लिपस्टिक का ज्यादा इस्तेमाल करने से महिलाओं को पेट में दर्द और इंफेक्शन की समस्या हो सकती है। इससे गंभीर बीमारियों का खतरा होता है।

एलर्जी की समस्या

लिपस्टिक में कोलोफीन और लैनोलिन जैसे कैमिकल्स होते हैं, जिससे महिलाओं को एलर्जी की समस्या हो सकती है। इसके कारण महिलाओं को लिप्स पर जलन और खुजली जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

कैंसर का खतरा

ज्यादा लिपस्टिक का इस्तेमाल करने से इसमें मौजूद कैमिकल्स के कारण महिलाओं को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा हो सकता है। इसके अलावा, महिलाओं को एक्सपायरी लिपस्टिक के इस्तेमाल से भी बचना चाहिए।

लिप्स से जुड़ी समस्या

ज्यादा लिपस्टिक लगाने से एलर्जी होने, स्किन डैमेज होने, होठों के फटने की समस्या हो सकती है। इसे नजरअंदाज न करें और लिपस्टिक लगाना कम करें। इसके अलावा, महिलाओं को मुंह से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

सावधानियां

लिपस्टिक लगाने से एलर्जी होने या कोई परेशानी के लक्षण दिखने पर, इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

लिपस्टिक लगाने से लेख में बताई गई समस्याएं हो सकती हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com