चांदी के बर्तनों में पानी पीने से सेहत को कई ऐसे लाभ होते हैं, जिसके बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे। आयुर्वेद की डॉक्टर तनुजा गुहाने ने चांदी के बर्तन में पानी पीने के फायदे के बारे में विस्तार से बताया है। आइए जानते हैं।
रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि
चांदी के बर्तन में पानी पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (immune system) मजबूत होती है, जिससे शरीर विभिन्न बीमारियों से लड़ने में सक्षम होता है।
पाचन क्रिया में सुधार
चांदी के बर्तन में पानी पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। यह पेट में एसिडिटी को कम करता है और पाचन प्रक्रिया को सही ढंग से काम करने में मदद करता है।
एनीमिया से छुटकारा
चांदी के बर्तनों का खाने पीने में इस्तेमाल करने से शरीर में सेल्स का निर्माण होता है, इससे आपके बॉडी में ब्लड की कमी नहीं होती है।
ब्लड सर्कुलेशन में सुधार
चांदी के बर्तन में पानी पीने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। साथ ही इससे शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति सही रहती है और शरीर ऊर्जावान बना रहता है।
स्वस्थ रहेगा किडनी-लिवर
चांदी के बर्तनों में पानी पीने से शरीर डिटॉक्स होता है। इससे शरीर की आंतरिक रूप से सफाई होती है, जो आपके किडनी और लिवर को स्वस्थ रखने में आपकी मदद कर सकता है।
त्वचा की देखभाल
चांदी के बर्तन में पानी पीने से त्वचा की सेहत पर भी सकारात्मक असर पड़ता है। यह त्वचा को चमकदार बनाता है और मुंहासों की समस्या को कम करता है।
बैक्टीरियल इंफेक्शन नहीं होगा
चांदी में प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। यह पानी में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया और कीटाणुओं को नष्ट कर देता है। इससे पानी शुद्ध रहता है और शरीर में किसी प्रकार के इंफेक्शन का खतरा कम हो जाता है।
अगर आप चांदी के बर्तन में पानी पीते हैं, तो आपको ये फायदे हो सकते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com