आंखों की रोशनी बरकरार रखने वाले 7 आसान टिप्स

By Aditya Bharat
30 Nov 2024, 15:00 IST

आंखों की सेहत में पोषण का बड़ा योगदान होता है। हरी सब्जियां, गाजर, पालक, और फलों में मौजूद विटामिन ए, सी, ई आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं। संतुलित आहार से आंखों की रोशनी बनी रहती है। अगर आपकी आंखों की रोशननी कमजोर हो रही है तो आज जानेंगे 6 टिप्स जिनसे आंखों की रोशनी बहतर होगी।

स्क्रीन टाइम को सीमित करें

मोबाइल और लैपटॉप का ज्यादा इस्तेमाल आंखों में थकान और सूखापन पैदा करता है। हर 20 मिनट में ब्रेक लें, बार-बार पलकें झपकाएं और आंखों को धोते रहें।

धूम्रपान से दूरी बनाएं

स्मोकिंग आंखों की नसों को नुकसान पहुंचाती है और मैक्युलर डिजनरेशन जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ाती है। स्वस्थ नजर के लिए स्मोकिंग से बचना जरूरी है।

एक्सरसाइज जरूर करें

एक्सरसाइज से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे आंखों को जरूरी पोषण मिलता है। योग, दौड़ना, या टहलना आंखों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।

धूप में चश्मा लगाना न भूलें

सूरज की हानिकारक UV किरणें आंखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। बाहर जाते समय UV प्रोटेक्टिव चश्मा जरूर पहनें।

पर्याप्त नींद लें

आंखों को आराम देने के लिए 7-8 घंटे की नींद जरूरी है। सोने से पहले मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल न करें, ताकि आंखें रिलैक्स हो सकें।

आंखों के लिए एक्सरसाइज करें

आंखों को आराम देने वाली एक्सरसाइज जैसे 20-20-20 नियम अपनाएं। हर 20 मिनट बाद 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर देखें।

आंखों की नमी बनाए रखें

आंखों में सूखापन से बचने के लिए दिन में कई बार ठंडे पानी से आंखें धोएं। यह नमी बनाए रखता है और थकान को कम करता है।

इन उपायों को अपनाकर आप अपनी आंखों की रोशनी को बरकरार रख सकते हैं। इन उपायों को अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com