आइस बाथ में बर्फ से भरे पानी में कुछ मिनट के लिए शरीर को डुबोना होता है। इससे थकान कम करने में मदद मिलती है और शरीर की सूजन भी कम होती है। यह आजकल काफी ट्रेंड में भी है। लेकिन कुछ लोगों के लिए आइस बाथ लेना खतरनाक हो सकता है। आइए जानें।
सबके लिए सुरक्षित नहीं है
आइस बाथ सुनने में फायदेमंद लग सकता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह बहुत नुकसानदायक हो सकता है। इससे उनको मेजर हेल्थ की दिक्कत भी हो सकती है।
हार्ट पेशेंट्स के लिए
अगर आपको हार्ट प्रॉब्लम है तो आइस बाथ बिल्कुल न लें। ठंडा पानी अचानक हार्ट पर प्रेशर डालता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है।
हाई ब्लड प्रेशर में खतरनाक
बर्फ के पानी में जाने से ब्लड प्रेशर अचानक बहुत बढ़ सकता है। हाई ब्लड प्रेशर वालों के लिए यह स्थिति खतरनाक भी हो सकती है।
अस्थमा के मरीजों के लिए खतरा
आइस बाथ लेने से शरीर को झटका लगता है, जिससे अस्थमा का अटैक आ सकता है। अगर सांस की दिक्कत हो, तो आइस बाथ लेने से बचें।
डायबिटीज में दिक्कत
डायबिटीज के मरीजों की नसें सेंसिटिव होती हैं। बर्फीले पानी में जाने से नर्व डैमेज या ब्लड सर्कुलेशन की दिक्कत हो सकती है।
थायराइड रोगियों के लिए नुकसान
थायराइड की दिक्कत से जूझ रहे लोग पहले से ही टेंपरेचर को लेकर सेंसिटिव होते हैं। आइस बाथ से थकावट और ठंड बढ़ सकती है।
गर्भवती महिलाओं के लिए दिक्कत
प्रेग्नेंसी में शरीर का टेंपरेचर बैलेंस जरूरी होता है। आइस बाथ से ब्लड फ्लो में रुकावट और गर्भ में दिक्कत हो सकती है।
इन दिक्कतों के होने पर आइस बाथ लेने से बचें और खुद का ख्याल रखें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com