कमजोर इम्यूनिटी की पहचान क्या है?

By Aditya Bharat
02 May 2025, 11:00 IST

इम्यूनिटी कमजोर होने से शरीर जल्दी बीमारियों की चपेट में आ जाता है। इससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है और रिकवरी भी धीमी हो जाती है। आइए डॉ. नरजोहन मेश्राम से जानते हैं कमजोर इम्यूनिटी की पहचान कैसे करें।

लगातार थकान और सुस्ती

हमेशा थका हुआ महसूस करना और शरीर में एनर्जी की कमी होना इम्यूनिटी के कमजोर होने का संकेत हो सकता है। शरीर अंदरूनी लड़ाई में व्यस्त रहता है।

बार-बार सर्दी-जुकाम होना

अगर आपको हर मौसम में बार-बार सर्दी-जुकाम होता है, तो यह कमजोर इम्यून सिस्टम का लक्षण है। मजबूत इम्यूनिटी मौसमी बीमारियों से रक्षा करती है।

घाव भरने में देरी

अगर कोई चोट या घाव लंबे समय तक नहीं भरता, तो यह संकेत है कि आपकी इम्यूनिटी कमजोर हो चुकी है। शरीर की मरम्मत प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है।

बार-बार बदन दर्द या सूजन

शरीर में लगातार दर्द या सूजन रहना कमजोर इम्यूनिटी का एक और लक्षण है। इम्यून सिस्टम जब ओवरवर्क करता है, तो शरीर इसका असर महसूस करता है।

पाचन तंत्र खराब रहना

कब्ज, अपच, एसिडिटी जैसी समस्याएं बार-बार होना कमजोर इम्यून सिस्टम का इशारा हो सकता है। खराब इम्यूनिटी पेट की सेहत पर भी असर डालती है।

इंफेक्शन का खतरा बढ़ना

कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को बैक्टीरिया और वायरस जल्दी पकड़ लेते हैं। ये संक्रमण जल्दी होते हैं और जल्दी ठीक नहीं होते।

एलर्जी या स्किन इंफेक्शन

अक्सर त्वचा पर रैशेज, एलर्जी या फंगल इंफेक्शन होना भी कमजोर इम्यून सिस्टम का लक्षण हो सकता है। शरीर की रक्षा प्रणाली कमजोर हो चुकी होती है।

अगर इनमें से कई लक्षण एकसाथ नजर आएं, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। सही समय पर इलाज और जीवनशैली में बदलाव से इम्यूनिटी मजबूत की जा सकती है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com