सोयाबीन प्रोटीन, फाइबर और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसे डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है, लेकिन अगर इसकी मात्रा अधिक हो जाए, तो यह स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुंचा सकता है। आइए डॉक्टर सुगीता मुटरेजा से जानते हैं इससे होने वाले नुकसान के बारे में।
हृदय रोग का खतरा
सोयाबीन में ट्रांस फैट होते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं। ज्यादा सोयाबीन खाने से हृदय रोगों का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए।
वजन बढ़ने का कारण
सोयाबीन में ट्रांस फैट होते हैं, जो वजन बढ़ाने में मदद करते हैं। अगर आप सोयाबीन खा रहे हैं और वजन बढ़ता दिखाई दे रहा है तो इसका सेवन बंद कर दें।
एलर्जी के लक्षण
कुछ लोगों को सोयाबीन से एलर्जी हो सकती है। इससे त्वचा पर रैशेज, जलन, या खुजली हो सकती है। अगर ऐसा हो, तो तुरंत इसका सेवन बंद कर दें।
गर्भावस्था और स्तनपान में सावधानी
गर्भवती महिलाओं या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को सोयाबीन का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। इससे उल्टी, मितली और चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
डायबिटीज मरीजों के लिए खतरा
डायबिटीज के मरीजों को सोयाबीन से परहेज करना चाहिए क्योंकि यह ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है। इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
पुरुषों के लिए नुकसानदायक है
ज्यादा सोयाबीन का सेवन पुरुषों के स्पर्म काउंट को कम कर सकता है। इसे सीमित मात्रा में ही खाएं ताकि कोई समस्या न हो।
माइग्रेन में सावधानी रखें
अगर आपको माइग्रेन है, तो सोयाबीन का सेवन बंद कर दें। इसका ज्यादा सेवन माइग्रेन के दर्द को और बढ़ा सकता है।
सोयाबीन को अपनी डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है, लेकिन इसे सीमित मात्रा में ही खाएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com