Promise Day 2025: खुद से करें ये 6 वादे, हमेशा रहेंगे स्वस्थ

By Shilpy Arya
10 Feb 2025, 20:15 IST

स्वस्थ और तंदुरुस्त रहने के लिए आप एक हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करनी चाहिए। इसके लिए आप प्रॉमिस डे पर खुद से कुछ खास वादे कर सकते हैं, जो आपको स्वस्थ रहने में मदद करेंगे। लेख में जानें विस्तार से-

जल्दी उठें

सुबह जल्दी उठने से आपको कई लाभ मिलते हैं। रोज सुबह की हल्की धूप जरूर लें। जल्दी उठने से टाइम मैनेजमेंट में भी मदद मिलती है।

एक्सरसाइज है जरूरी

आपको रोज कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। इससे ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है और बॉडी पेन से भी आराम मिलती है।

हेल्दी डाइट लें

बॉडी को हेल्दी और फिट रखने के लिए हेल्दी डाइट लेना बेहद जरूरी है। यह शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होने देती। हरी सब्जियां, फल, ड्राई फ्रूट्स आदि का सेवन करें।

भरपूर नींद लें

कई लोगों की देर से सोने की आदत होती है। देर से सोने से आपको सेहत से जुड़ी कई दिक्कतें हो सकती है। आपको 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लेनी चाहिए।

स्ट्रेस न लें

आप खुद से ये वादा करें कि आपको तनाव से बचना है। यह आपकी स्किन और बालों के साथ-साथ पूरी सेहत को बुरी तरह से प्रभावित करता है।

इन लोगों से बचें

जो लोग निगेटिव थॉट्स रखते हैं, आपको उन लोगों से भी भी दूरी बनानी है। अगर, निगेटिव एनर्जी रखने वाले लोगों के साथ रहना भी पड़ता है, तो उससे खुद को प्रभावित न होने दें।

इस प्रॉमिस डे स्वस्थ रहने के लिए आप खुद से ये सभी वादे करें। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com