आंतों में जमा पुराना मल कैसे निकालें?

By Himadri Singh Hada
02 Mar 2025, 10:00 IST

आंतों में पुराना मल जमा होने से पेट दर्द, गैस, कब्ज और मल त्याग में परेशानी हो सकती है। इसलिए, नियमित रूप से फाइबर युक्त आहार और पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी होता है।

एक्सपर्ट की राय

इसी विषय में विस्तार से जानने के लिए हमने कामिनेनी अस्पताल, हैदराबाद के वरिष्ठ गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट और हेपेटोलॉजिस्ट डॉक्टर जी हर्षवर्धन रेड्डी से बातचीत की।

फास्ट फूड से बचें

ज्यादा फास्ट फूड, तला-भुना और जंक फूड खाने से आंतों में मल सख्त हो सकता है, जिससे रुकावट की समस्या पैदा हो सकती है और मल त्याग में कठिनाई आ सकती है।

पर्याप्त पानी पिएं

शरीर को हाइड्रेटेड रखना आंतों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी होता है। इसलिए, दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीने से मल नरम रहता है और कब्ज की समस्या नहीं होती।

फाइबर से भरपूर चीजें

हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज और दालें आहार में शामिल करने से फाइबर की मात्रा बढ़ती है, जिससे आंतों की सफाई होती है और पाचन क्रिया बेहतर होती है।

एक्सरसाइज करें

शारीरिक रूप से एक्टिव रहना, जैसे कि रोजाना टहलना, योग और हल्की एक्सरसाइज करने से आंतों की गतिविधि बढ़ती है और मल त्याग की प्रक्रिया आसान होती है।

मसालेदार चीजों से बचें

ज्यादा मसालेदार, तेलयुक्त और भारी भोजन करने से पेट में जलन, एसिडिटी और आंतों में सूजन की समस्या हो सकती है, जिससे पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है।

प्राकृतिक उपाय

आंतों की सफाई के लिए प्राकृतिक उपायों जैसे गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर पीना, इसबगोल की भूसी लेना और पेट की हल्की मालिश करना मददगार हो सकता है।

स्वास्थ्य समस्याएं

लंबे समय तक मल त्याग में परेशानी बनी रहने पर शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा हो सकते हैं, जिससे अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं।

पुरानी कब्ज या आंतों में मल जमा होने की समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com