बर्थ कंट्रोल पिल्स का इस्तेमाल अनचाही प्रेग्नेंसी से बचने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि इसे खाने से आपकी बॉडी पर खराब असर भी हो सकता है। इसे खाने से हार्मोनल बैलेंस को बदल सकता है, जिससे शरीर में कई साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं।
हार्मोनल डिसबैलेंस का खतरा
बर्थ कंट्रोल पिल्स में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रोन नामक हार्मोन होते हैं, जिसे खाने से शरीर के हार्मोन्स पर असर होता है। लगातार बर्थ कंट्रोल पिल्स खाने से बहुत मेजर हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती हैं।
वेट बढ़ने की दिक्कत
कई सारी महिलाओं को बर्थ कंट्रोल पिल्स खाने से वेट बढ़ने की शिकायत रहती है। यह शरीर में होने वाले हार्मोनल चेंजेस के कारण होता है। इसे खाने से मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है और बॉडी में फैट जमने लगता है।
ब्लड क्लॉटिंग की परेशानी
अगर आप लंबे टाइम तक बर्थ कंट्रोल पिल्स खाते हैं, तो ब्लड क्लॉटिंग की दिक्कत हो सकती है। जिससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हाई ब्लड प्रेशर जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
लिवर पर खराब असर
बर्थ कंट्रोल पिल्स को खाने से लिवर पर भी खराब असर हो सकता है। इसे खाने से लिवर एंजाइम्स का लेवल बदल सकता है, जिससे लिवर की वर्किंग पर असर होता है।
प्रग्नेंसी पर असर
वैसे तो बर्थ कंट्रोल पिल्स को प्रेग्नेंसी को रोकने के लिए खाया जाता है, लेकिन इसका बहुत ज्यादा इस्तेमाल करने से फर्टिलिटी पर असर पड़ सकता है। जिससे बाद में प्रेग्नेंट होने में दिक्कत हो सकती है।
मेंटल हेल्थ पर असर
प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. नीलम सूरी ने हमें बताया कि बर्थ कंट्रोल पिल्स से मूड स्विंग्स, स्ट्रेस और एंजाइटी जैसी प्रॉब्लम्स बढ़ सकती हैं। जिससे डिप्रेशन का खतरा हो सकता है। जिन महिलाओं को पहले से डिप्रेशन की दिक्कत हो उनके लिए यह पिल्स खतरनाक हो सकती हैं।
स्किन प्रॉब्लम्स और हेयर फॉल
बर्थ कंट्रोल पिल्स के सेवन से कुछ महिलाओं को स्किन पर एक्ने और पिगमेंटेशन हो सकता है, साथ ही इससे हेयर फॉल की प्रॉब्लम भी हो सकती है। शरीर में हार्मोनल डिसबैलेंस के कारण यह दिक्कत होती है।
बर्थ कंट्रोल पिल्स लेने से पहले डॉक्टर की सलाह लें। अनचाही प्रेग्नेंसी के लिए नेचुरल और हेल्दी ऑप्शन्स की मदद भी ले सकती हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com.