खाना चबाकर खाने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे

By Shilpy Arya
29 Oct 2022, 11:17 IST

अगर आप खाने को ठीक से चबाकर नहीं खाते हैं, तो इससे आपको कई गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस स्टोरी में हम आपको बताने जा रहे हैं भोजन को अच्छे से चबाकर खाना क्यों जरूरी है-

पाचन सुधारे

भोजन को ठीक से चबाकर खाने से वह आसानी से पचता है और आपको गैस, पेट में जलन और सूजन को दूर करने में भी मदद मिलती है।

वेट लॉस करे

खाने को ठीक से चबाकर खाने से आपको वजन घटाने में भी मदद मिलती है। इस तरह भोजन अच्छे से पचता है जिससे वह चर्बी के रूप में शरीर में जमा नहीं होता है।

खट्टी डकार से छुटकारा

अगर आप भी खाने को कम चबाकर खाते हैं, तो इससे आपको कब्ज, अपच-बदहजमी व खट्टी डकार की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इससे बचाव के लिए धीरे-धीरे और अच्छे से चबाकर ही खाएं।

पोषक तत्व

खाने को ठीक से चबाकर खाने से आपको भोजन के सभी पोषक तत्व मिलेंगे। अगर आप जल्दबाजी में खाते हैं, तो आपको जरूरी पोषक तत्वों की प्राप्ति नहीं होती है।

आराम से खाएं

अगर आप धीरे-धीरे और आराम से भोजन करते हैं तो इससे भोजन के कणों का श्वास नली में फंसने का जोखिम नहीं रहता। जब भी भोजन करें तब सिर्फ खाने पर ही ध्यान दें।

धीरे-धीरे क्यों खाएं?

भोजन को धीरे-धीरे चबाकर खाने की प्रक्रिया में खाना छोटे-छोटे टुकड़ों में टूट जाता है। वह लार के साथ मिलकर पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है।

सावधानियां

<li>खाने के बाद एक्सरसाइज न करें </li> <li>खाने के 30 मिनट बाद पानी पिएं </li> <li>टहलें जरूर</li> <li>छोटे कौर खाएं</li>

बदाम, काजू आदि को आपको कम से कम 40 बार चबाकर खाने की जरूरत होती है। जिससे वह ठीक से पच सके। सेहत से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com