कबूतरों को खिलाते हैं खाना तो लिवर हो सकता है खराब  

By Harsha Singh
08 Nov 2024, 14:00 IST

कई लोग नियम से कबूतरों को खाना और पानी देते हैं। इसके पीछे की वजह बेजुबान पक्षियों के प्रति प्यार की भावना और पुण्य कमाने का विचार हो सकता है। खैर, वजह कुछ भी हो, लेकिन इससे कबूतरों का पेट भर जाता है।

कबूतर सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं

आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि कबूतरों की वजह से आपके अच्छे कर्मों में भले ही बढ़ोतरी हो रही हो, लेकिन शरीर को नुकसान भी होता है। आज हम आपको कबूतरों की बीट से होने वाली समस्या के बारे में बताएंगे-    

कबूतर फैलाते हैं बीमारी

कबूतरों की तादाद लगातार बढ़ रही है। अब ये कबूतर लोगों के घरों में भी घुसने लगे हैं। इससे बीमारी फैलने का खतरा बढ़ सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कबूतरों के कारण कई समस्याएं फैलती हैं।  

कबूतर की बीट से फैलता है इंफेक्शन

कबूतर की बीट में कुछ ऐसे जर्म्स और बैक्टीरिया होते हैं, जो हवा में मिक्स हो जाते हैं। ये बैक्टीरिया सांस लेते समय व्यक्ति के शरीर में पहुंच जाते हैं। इससे लिवर समेत कई अन्य समस्याएं हो सकती हैं।    

2 तरह के होते हैं इंफेक्शन

कबूतरों की बीट में दो तरह के इंफेक्शन होते हैं। पहला फंगल इंफेक्शन है और दूसरा बैक्टीरियल इंफेक्शन होता है। इससे शरीर को कई छोटी-बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।  

लिवर फेल भी हो सकता है

कबूतर की बीट के कारण फैलने वाली इन समस्याओं का अगर समय रहते और सही तरह से इलाज न कराया जाए, तो लिवर फेल होने जैसी गंभीर समस्या भी हो सकती है।

कबूतरों से बनाएं दूरी

आपको कबूतरों को खाना कम ही खिलाना चाहिए। साथ ही, छत और बालकनी में सफाई का खास ख्याल रखें। आपको कबूतरों से दूरी बनानी चाहिए।    

कबूतरों की बीट से लिवर की समस्या भी हो सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com