अमरूद को इस समय खाने से मिलेंगे सबसे ज्यादा फायदे

By Aditya Bharat
11 Dec 2024, 06:00 IST

अमरूद में फाइबर, प्रोटीन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन A, C, B3 और B6 जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। यह आपकी त्वचा को निखारने और एजिंग को रोकने में मदद करता है। फायदे बहुत है इसके लेकिन इसे खाने का सही समय क्या है? आइए डायटीश‍ियन डॉ स्‍म‍िता सिंह से इस सवाल का जवाब जानने के साथ ही और भी कुछ सवालों के जवाब जानते हैं।

अमरूद खाने का सही समय

अमरूद कभी भी खाली पेट न खाएं। इसे नाश्ते और दोपहर के भोजन के बीच खा सकते हैं। वर्कआउट के बाद भी यह एनर्जी बढ़ाने के लिए एक अच्छा विकल्प है।

सफेद और गुलाबी अमरूद में अंतर

सफेद और गुलाबी अमरूद में पोषण लगभग एक जैसा होता है। बस इनमें स्वाद और रंग का अंतर है। नॉर्थ इंडिया में सफेद और मध्यप्रदेश में गुलाबी अमरूद ज्यादा पाया जाता है।

डायबिटीज में लाभकारी

अमरूद फाइबर से भरपूर होता है और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसे टाइप 2 डायबिटीज वाले लोग भी खा सकते हैं। शुगर को कंट्रोल करने के साथ यह कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करता है।

डाइजेशन में मददगार

डाइजेशन सुधारने के लिए अमरूद फायदेमंद है। अगर पेट की समस्या हो, तो अमरूद जरूर खाएं। इसमें फाइबर और विटामिन सी मौजूद होते हैं।

ठंड और वायरल से बचाता है

अमरूद में मौजूद विटामिन सी और ए इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। यह ठंड और वायरल इंफेक्शन से बचाने में सहायक है।

कितना खाएं?

डॉक्टर स्मिता के अनुसार, एक दिन में एक या दो अमरूद खाना ठीक रहता है। ज्यादा खा लेने से पेट में सूजन या गैस की समस्या हो सकती है।

थायराइड में मददगार

थायराइड ग्रंथि को बेहतर बनाए रखने के लिए अमरूद का सेवन करें। यह वजन कम करने में भी मदद करता है।

अमरूद सेहत के लिए काफी अच्छा है। इसे सही समय और मात्रा में खाकर आप इसके फायदे का पूरा आनंद ले सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com