क्या कच्चा दूध पीना सेहत के लिए सही है?

By Aditya Bharat
07 Jan 2025, 14:30 IST

दूध को सेहत का खजाना माना जाता है। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी को दूध पीने की सलाह दी जाती है। दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, और कई विटामिन होते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि क्या कच्चा दूध पी सकते हैं? आइए डॉक्टर राजेश्वरी वी. शेट्टी से जानते हैं इस सवाल का जवाब।

दूध के पोषक तत्व

दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन के अलावा विटामिन ए, डी, ई और के भी होते हैं। इसके अलावा, इसमें आयोडीन, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व भी होते हैं जो हमारी हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाते हैं।

कच्चा दूध या उबला हुआ दूध?

कई लोग सवाल करते हैं कि क्या कच्चा दूध पीना सेहतमंद है? इस सवाल का जवाब हम आपको देने जा रहे हैं।

कच्चा दूध और उसके फायदे

कच्चा दूध, जो पाश्चुरीकृत (pasteurized) नहीं होता, उसमें कई पोषक तत्व होते हैं। यह प्रोटीन, फैटी एसिड्स, और ओमेगा 3 से भरपूर होता है। यह हमारी इम्यूनिटी को मजबूत करता है और पाचन संबंधी समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है।

कच्चे दूध के और भी फायदे

कच्चा दूध मौसमी बीमारियों और एलर्जी से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा, यह शरीर को फैटी एसिड्स देता है जो हमारी सेहत के लिए अच्छे होते हैं।

कच्चा दूध स्किन और बालों के लिए

कच्चा दूध स्किन और बालों की समस्याओं को भी कम करने में मदद कर सकता है। अगर आप नियमित रूप से इसका सेवन करते हैं, तो इससे आपकी त्वचा और बालों की सेहत पर अच्छा असर पड़ता है।

डॉक्टर क्या कहते हैं?

कुछ डॉक्टर कच्चा दूध पीने के खिलाफ होते हैं। उनका कहना है कि कच्चा दूध अगर साफ-सुथरे सोर्स से न हो, तो इसमें बैक्टीरिया हो सकते हैं, जो सेहत के लिए खतरनाक हो हैं।

कच्चे दूध को चुनते वक्त ध्यान रखें

कच्चा दूध तब ही पीना चाहिए जब आप इस बात को लेकर सुनिश्चित हों कि यह साफ-सुथरे और सुरक्षित सोर्स से आया है। अगर यह किसी अस्वच्छ जगह से आता है, तो इससे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।

कच्चा दूध सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कौन सा दूध पी रहे हैं। स्वच्छ जगह से आया दूध ही पिएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com