क्या आप जानते हैं स्ट्रेस अच्छा भी हो सकता है?

By Aditya Bharat
16 Jan 2025, 16:00 IST

क्या आपको कभी ऐसा तनाव महसूस हुआ है, जो थोड़े समय के लिए आता है लेकिन आपको अच्छे काम करने के लिए प्रेरित करता है? इसे गुड स्ट्रेस कहते हैं। यह आपके दिमाग और शरीर को एक्टिव रखता है और मुश्किल कामों को भी आसान बना देता है। आइए साइकोलॉज‍िस्‍ट डॉ नेहा आनंद से गुड स्ट्रेस के बारे में जानते हैं।

क्या है गुड स्ट्रेस?

गुड स्ट्रेस को पॉजिटिव स्ट्रेस भी कहा जाता है। यह एक छोटा और प्रेरणादायक तनाव होता है, जो हमें किसी लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत करने का हौसला देता है। हालांकि, इसे संतुलित रखना जरूरी है, क्योंकि जरूरत से ज्यादा होने पर यह नुकसानदेह हो सकता है।

कब महसूस होता है गुड स्ट्रेस?

जब आप किसी पार्टी या शादी की तैयारी कर रहे हों, छुट्टी पर जाने की खुशी में हों, या किसी प्रतियोगिता में भाग लेने की तैयारी कर रहे हों, तो उस जोश और हल्के तनाव को गुड स्ट्रेस कहते हैं।

सीखने के दौरान स्ट्रेस

कुछ नया सीखने का अनुभव, जैसे कि कोई नई भाषा या म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट सीखना, तनावपूर्ण हो सकता है। लेकिन यह स्ट्रेस सकारात्मक होता है, जो आपकी स्किल्स को बेहतर बनाता है।

एक्सरसाइज का स्ट्रेस

रोजाना एक्सरसाइज करते समय जो तनाव महसूस होता है, वह भी गुड स्ट्रेस का हिस्सा है। यह न केवल शरीर को फिट रखता है, बल्कि आपके स्टेमिना और आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है।

मानसिक सेहत में सुधार

गुड स्ट्रेस मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। यह आपको फोकस करने में मदद करता है और आपकी क्षमता को बढ़ाता है। इससे आप मुश्किल कामों को भी सही समय पर पूरा कर पाते हैं।

बैड स्ट्रेस से अलग है

गुड स्ट्रेस और बैड स्ट्रेस में बड़ा फर्क है। गुड स्ट्रेस में उत्साह और खुशी का एहसास होता है, जबकि बैड स्ट्रेस चिंता और नकारात्मकता लाता है। गुड स्ट्रेस हमेशा छोटा होता है, जबकि बैड स्ट्रेस लंबे समय तक रहता है।

चुनौतियां पार करने का आत्मविश्वास

जब आप किसी चुनौती को पार कर लेते हैं, तो गुड स्ट्रेस की वजह से आत्मविश्वास महसूस करते हैं। यह एक हेल्दी लाइफस्टाइल का हिस्सा है, जो आपको आगे बढ़ने में मदद करता है।

सीमित मात्रा में गुड स्ट्रेस अपनाने से जीवन में स्थिरता और खुशहाली आती है। लेकिन मानसिक स्वास्थ्य को मॉनिटर करना और तनाव के लेवल को कंट्रोल करना भी जरूरी है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com