क्या सच में प्याज का पानी पीने से त्‍वचा चमक उठती है? एक्सपपर्ट से जानिए

By Aditya Bharat
14 Jan 2025, 19:30 IST

क्या आपने कभी प्याज के पानी के फायदे सुने हैं? प्याज सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। जानिए प्याज के पानी से होने वाले शानदार लाभ। आइए जानते हैं न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से प्याज के पानी के जबरदस्त फायदे।

पाचन को बेहतर बनाता है

प्याज का पानी पेट के लिए बहुत अच्छा है। यह आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है और पाचन को मजबूत करता है। इससे मल त्याग में भी आसानी होती है।

त्वचा में चमक लाता है

प्याज का पानी शरीर से गंदगी बाहर निकालता है और रक्त में ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाता है। इससे आपकी त्वचा में निखार आता है और मुंहासे भी कम होते हैं।

इम्यूनिटी को मज़बूती मिलती है

प्याज में वो पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। इसके सेवन से सर्दी-खांसी, जुकाम और मौसमी संक्रमण से बचाव होता है।

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है

प्याज का पानी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है, जिससे हाई बीपी के मरीजों को लाभ होता है।

दिल के लिए फायदेमंद

प्याज का पानी दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है, जिससे हृदय रोगों का जोखिम कम होता है।

प्याज पानी कैसे बनाएं

इसे बनाने के लिए एक मीडियम साइज प्याज को 250 मिली पानी में उबालें। जब पानी आधा रह जाए, इसे छान लें और शहद या गुड़ डालकर पीएं।

रोजाना सेवन के फायदे

रोज सुबह खाली पेट प्याज का पानी पीने से आपको शरीर में ताजगी मिलेगी और यह आपके स्वास्थ्य को मजबूत बनाएगा।

प्याज का पानी सेहत के लिए एक सरल, लेकिन असरदार तरीका है। इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें और स्वस्थ रहें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com