कपूर एक पुराना घरेलू उपाय है, जिसका इस्तेमाल मच्छरों को भगाने के लिए किया जाता है। कपूर में मौजूद बोर्नियोल की तेज और तीखी खुशबू मच्छरों को पसंद नहीं आती, जिससे वे उस जगह से दूर चले जाते हैं।
एक्सपर्ट का सुझाव
आइए डॉ. दिव्या गोपाल से जानते हैं कि आप मच्छरों को भगाने के लिए कपूर का सही और सुरक्षित उपयोग कैसे कर सकते हैं।
कपूर की गोलियों का इस्तेमाल
कपूर की गोलियों को घर के कोनों, अलमारी, खिड़की के पास या दरवाजों के पास रखें। ये धीरे-धीरे हवा में खुशबू फैलाते हैं, जो मच्छरों को दूर रखने में मदद करती है।
कपूर जलाकर मच्छर भगाएं
कपूर को एक छोटी कटोरी में रखकर जलाएं। इससे निकलने वाला धुआं मच्छरों को दूर भगाता है। इस उपाय को आप सोने से पहले कमरे में कर सकते हैं।
कपूर मोमबत्ती का प्रयोग करें
कपूर से बनी मोमबत्तियां भी बाजार में उपलब्ध होती हैं। इन्हें जलाने से वातावरण में कपूर की गंध फैलती है और मच्छर भाग जाते हैं।
कपूर का तेल त्वचा पर लगाएं
कपूर के तेल को नारियल या जैतून के तेल में मिलाकर पतला करें। फिर इसे शरीर की खुली त्वचा पर लगाएं। इससे मच्छर काटने से बचते हैं।
कपूर पानी में मिलाकर स्प्रे करें
थोड़ा कपूर पानी में मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भर लें और इसे कमरे के कोनों, पर्दों और फर्नीचर पर छिड़कें। इससे मच्छरों की संख्या कम हो सकती है।
बरतें ये सावधानियां
आपको बता दें कि कपूर ज्वलनशील होता है, इसलिए आग से दूर रखें। इसके अलावा इसे छोटे बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखें।
मच्छरों को दूर भगाने के लिए आप कपूर का इन तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com